फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prime Minister Narendra Modi will launch health plan for Jammu and Kashmir today

जम्मू-कश्मीर के लिए सेहत योजना का आज शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Sat, 26 Dec 2020 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Dec 2020 01:27 AM IST
सार

  • जम्मू कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिलेंगे गोल्डन कार्ड  
  • पहले 30 लाख लोगों को ही मिल पा रही थी सुविधा, अब सभी 1.30 करोड़ होंगे लाभार्थी
  • अब हर परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will launch health plan for Jammu and Kashmir today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अब हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। देश में अपनी तरह की इस पहली योजना के लागू होने से प्रदेश के सभी 1.30 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जम्मू कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे एलजी मनोज सिन्हा की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में एलजी के सलाहकारों के अलावा मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा प्रशासनिक सचिव व अन्य अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की आबादी करीब एक करोड़ तीस लाख है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के तीस लाख लोग कवर हुए थे। इसके अलावा अन्य एक करोड़ लोगों को सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। दोनों योजनाआें के लाभार्थियों को एक जैसी सुविधाएं और लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकारी कर्मी भी होंगे कवर
प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचरियों को भी सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 16 लाख लोग इस योजना के तहत पंजीकरण करवा चुके हैं। अन्य नागरिकों को कवर करने के लिए आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। 


लाभार्थियों को बांटे जाएंगे गोल्डन कार्ड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करने के साथ ही प्रदेश में इस योजना के तहत पंजीकरण करवा चुके लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने का काम भी शुरू हो जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू कन्वेंशन सेंटर में मुख्य समारोह में भी कुछ लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed