{"_id":"603389d2831f82669813b6b9","slug":"prime-minister-modi-visits-jammu-and-kashmir-will-inaugurate-banihal-qazigund-highway-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब है प्रधानमंत्री मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा, साढ़े आठ किलोमीटर लंबी इस टनल का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब है प्रधानमंत्री मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा, साढ़े आठ किलोमीटर लंबी इस टनल का करेंगे लोकार्पण
Mon, 22 Feb 2021 04:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। 25 या 26 फरवरी को प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। वह प्रदेश में उपराज्यपाल से सुरक्षा हालात व विकास गतिविधियों का जायजा लेने के अलावा जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल को राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल बनकर लगभग तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण के लिए 25, 26 फरवरी को प्रदेश सरकार की तरफ से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः घाटी में रेल सेवा शुरू होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह, पर्यटकों के लिए खुशी लेकर आई ट्रेन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि काजीगुंड-बनिहाल सुरंग जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे को सदाबहार हाईवे बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है और इस हाईवे का राष्ट्र के लिए सामरिक महत्त्व भी बहुत ज्यादा है।
फिलहाल कश्मीर में सड़क के रास्ते पहुंचने के लिए जवाहर सुरंग को पार करना पड़ता है। यह काजीगुंड बनिहाल टनल जवाहर सुरंग का विकल्प होगी। वैसे तो जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन व हिमपात होता है, लेकिन बनिहाल काजीगुंड सुरंग खुल जाने के बाद सबसे ज्यादा भूस्खलन वाले संवेदनशील क्षेत्रों की बड़ी बाधा दूर हो जाएगी।
हालांकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय निदेशक हेमराज का कहना है कि उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काजीगुंड बनिहाल टनल के लोर्कापण के लिए पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- जांबाजी और जिंदादिली की मिसाल हैं अनंतनाग के अब्दुल्ला, एक हाथ से हौसलों को दी उड़ान