फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prime Minister Modi first election rally in Doda today will target eight seats of Chenab Valley

J&K Elections : प्रधानमंत्री मोदी की पहली चुनावी रैली आज डोडा में, चिनाब वैली की आठ सीटों पर साधेंगे निशाना

Sat, 14 Sep 2024 11:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Sep 2024 11:14 AM IST
सार

पीएम मोदी डोडा से पूरे चिनाब वैली के आठ विधानसभा सीटों डोडा, डोडा पश्चिम, भद्रवाह, किश्तवाड़, इंद्रवल, पाडर-नागसेनी, रामबन व बनिहाल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Modi first election rally in Doda today will target eight seats of Chenab Valley
पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली शनिवार को डोडा में होगी। डोडा स्टेडियम में होने वाली रैली के मद्देनजर पूरा स्टेडियम परिसर सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। रैली स्थल की ड्रोन से भी निगरानी होगी। साथ ही आसपास के मकानों की छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

मोदी डोडा से पूरे चिनाब वैली के आठ विधानसभा सीटों डोडा, डोडा पश्चिम, भद्रवाह, किश्तवाड़, इंद्रवल, पाडर-नागसेनी, रामबन व बनिहाल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इन आठ सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है। 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री ने किश्तवाड़ में रैली की थी। डोडा के लोग चाहते थे कि प्रधानमंत्री उनके इलाके में आएं ताकि वे उन्हें देख सकें। मोदी की रैली से केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को और बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की रैली के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व जी किशन रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव व चुनाव प्रभारी राम माधव, प्रदेश प्रभारी तरुण चुग के साथ पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। किश्तवाड़, भद्रवाह, रामबन तथा आसपास के इलाके से आने वाले वाहनों को पुल डोडा में ही रोका जाएगा। वहां से लोग पैदल ही रैली स्थल तक पहुंचेंगे। पूरे शहर को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया है।

विज्ञापन

ज्ञात हो कि भाजपा जम्मू संभाग की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2014 के चुनाव में उसे 25 सीटें मिली थीं। काफी मंथन के बाद पीडीपी के साथ 2015 में गठबंधन की सरकार बनी थी, लेकिन जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापस ले लेने से सरकार गिर गई थी।

तीनों चरण में मोदी की होगी सभा

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में हो रहे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी चरणों में चुनावी सभाएं होंगी। दूसरे चरण में 19 सितंबर को श्रीनगर में चुनावी रैली होगी। तीसरे चरण में 26 सितंबर को रैली प्रस्तावित है। फिलहाल रैली के लिए स्थान चिह्नित नहीं हो पाया है।

तीनों चरण में मोदी की होगी सभा

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में हो रहे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी चरणों में चुनावी सभाएं होंगी। दूसरे चरण में 19 सितंबर को श्रीनगर में चुनावी रैली होगी। तीसरे चरण में 26 सितंबर को रैली प्रस्तावित है। फिलहाल रैली के लिए स्थान चिह्नित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed