फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   press conference

इलाके में दहशत फैला रहे थे मारे गए आतंकी

विज्ञापन
press conference
अनंतनाग। जिले के रेबन इलाके में पांच हिजबुल आतंकियों को मुठभेड़ में मारे गिराने को बड़ी सफलता बताते हुए सेना ने कहा कि आतंकी इलाके में दहशत फैला रहे थे, इनके सफाये से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुठभेड़ में शामिल सेना की 1आरआर के कमांडर विजय महादेवन ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार की सुबह इलाके में आतंकियो की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद 1आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद जहां वह छिपे थे उसके आसपास के लोगों को हटाया गया, उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। मुठभेड़ शुरू होने के आतंकियों ने भारी फायरिंग की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान आतंकियों के एक गुट ने मौके से कई बार भागने का भी प्रयास किया। बाद दो आंतकी ठिकाने के अंदर ही मारे गए जबकि तीन ने वहां से भागने का प्रयास किया परंतु सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया। ये आतंकी हाल ही में पुलिस वालों को निशाना बना रहे थे।
विज्ञापन

-किसी नागरिक को नुकसान नहीं
इस मुठभेड़ की सबसे खास बात यह रही कि सुरक्षा बलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। न ही किसी आम नागरिक को कोई नुकसान हुआ।
ये आतंकी स्थानीय युवाओं को बरगला कर उन्हें आतंक की राह पर धकेलने में भी संलग्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed