फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   presence hiked in government offices after governor rule in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के बाद सरकारी दफ्तरों में 45 से 80 फीसदी पर पहुंची हाजिरी

Thu, 05 Jul 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Jul 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
presence hiked in government offices after governor rule in jammu and kashmir
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI

बायोमीट्रिक हाजिरी लागू हुआ तो अफसरों, कर्मियों की काहिली भी दूर हो गई है। ज्यादातर अफसर, कर्मचारी वक्त पर आफिस पहुंचने लगे हैं। कम से कम बायोमेट्रिक हाजिरी का रिकार्ड तो यही दर्शा रहा है। गवर्नर रूल लागू होने के बाद बायोमीट्रिक हाजिरी को जरूरी करने की कवायद को मुश्किल से पखवाड़ा भर हुआ है।

विज्ञापन


लेकिन  कार्यालयों में हाजिरी का ग्राफ 45 फीसदी से उछाल लेकर 80 प्रतिशत पर जा पहुंचा है इसमें सिविल सचिवालय समेत अन्य सभी विभाग शामिल हैं। आम लोग अफसरों को वक्त पर कार्यालय में देख खुश हैं। इससे सर्विस डिलीवरी में भी बेहतरी की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर रियासत में गवर्नर रूल लागू होने के बाद गवर्नर का सबसे पहला कदम सभी सरकारी विभागों में अफसरों, कर्मियों की हाजिरी को दुरुस्त करना था। इसके लिए उन्होंने बायोमीट्रिक हाजिरी के निर्देश जारी किए, साथ ही यह भी कहा कि अगर बायोमीट्रिक हाजिरी न हुई तो सेलरी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सरकारी विभागों से हर रोज सुबह सवा दस बजे तक हाजिरी का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेजने को कहा। जम्मू और कश्मीर के डिवकाम से भी हर रोज उनके कार्मिकों की हाजिरी रिपोर्ट भेजने को कहा गया। नतीजा सामने है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को हाजिरी को लेकर आंकड़ा जारी किया गया। इससे प्रशासन में वर्कफोर्स प्राडक्टिविटी, कार्यक्षमता और मान संसाधन प्रबंधन में और सुधार आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed