फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparing to operate 40 percent of flights from Srinagar Airport

श्रीनगर एयरपोर्ट से 40 फीसदी उड़ानों के संचालन की तैयारी

Fri, 15 May 2020 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Preparing to operate 40 percent of flights from Srinagar Airport
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : file photo

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी 30 से 40 प्रतिशत उड़ानों के संचालन के लिए तैयार है। अथॉरिटी के अनुसार इस दौरान सुनिश्चित किया जाएगा कि कोरोना को लेकर जारी किए गए एसओपी का सही से पालन हो। हालांकि उन्होंने इसे बड़ी चुनौती भी बताया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया के श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक संतोष ढोके ने बताया कि सभी आवश्यक प्रोटोकॉल और एसओपी को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित बनाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए चेक इन काउंटर, बोर्डिंग एंट्री पॉइंट आदि पर विशेष मार्किंग की जाएगी।  
विज्ञापन


वेब कैमरे लगेंगे, कैमरे के सामने बोर्डिंग पास दिखाने पर मिलेगी एंट्री
निदेशक ने बताया कि यात्रियों और अधिकारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए एंट्री पॉइंट पर कंप्यूटर और वेब कैमरा भी लगाए गए हैं। यात्री कैमरे के सामने अपना बोर्डिंग पास दिखाएंगे जिसके बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। साथ ही एंट्री पॉइंट्स पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी तैनात रहेंगे जो यात्रियों का टेंपरेचर चेक करेंगे। हर यात्री के पास आरोग्य सेतु एप का होना अनिवार्य है। स्टेटस ग्रीन होने पर उसे जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंड सैनिटाइजर के लिए टच पॉइंट बनेंगे
इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) द्वारा एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके समान को सैनिटाइज करने के लिए डिकंटेमिनेशन टनल भी लगाई गई है। निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट के भीतर हैंड सैनिटाइजर के लिए 5-6 टच पॉइंट स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed