{"_id":"5df22cc68ebc3e878f25b7a0","slug":"preparations-to-promote-milk-production-and-poultry-farming-lt-governor-murmu-gave-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध उत्पादन और मुर्गी पालन को बढ़ावा देने की तैयारी, उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध उत्पादन और मुर्गी पालन को बढ़ावा देने की तैयारी, उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने दिए निर्देश
Thu, 12 Dec 2019 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरिश चंद्र मूर्मु
- फोटो : Social Media
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रदेश में दूध उत्पादन और मुर्गी पालन पर जोर दिया है। पशु एवं भेड़ पालन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि 25.41 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन वार्षिक होता है। इसमें 2.5 लाख लीटर हर रोज हो रहा है।
विज्ञापन
विभाग अगले दो वर्षों में दुग्ध प्रसंस्करण की दोगुनी लक्ष्य को हासिल कर लेगा। उपराज्यपाल ने सहकारी समितियों को शामिल करने और किसानों को डेयरी खेती के लिए प्रोत्साहित करने करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने मुर्गी पालन क्षेत्र में बेरोजगार स्थानीय युवाओं को शामिल करने और पोल्ट्री एस्टेट विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने पशुधन के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और टीकाकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में ऊन प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना करने को कहा।
विज्ञापन