फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations for Vaishno Devi Yatra gets the pace

वैष्णो देवी यात्रा की तैयारियां तेज, भवन से गुफा तक सामाजिक दूरी के निशान बनाए गए

Wed, 03 Jun 2020 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2020 03:01 AM IST
सार

  • हालांकि राज्य सरकार की ओर से अब तक यात्रा शुरू करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है
  • माना जा रहा है कि आठ जून के बाद किसी भी दिन वैष्णो देवी यात्रा शुरू की जा सकती है
  • कोरोना संक्रमण के कारण 18 मार्च 2020 को वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई थी

विज्ञापन
Preparations for Vaishno Devi Yatra gets the pace
vaishno devi - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश भर में आठ जून के बाद धार्मिक स्थल खोलने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर एक से लेकर गुफा तक प्रत्येक छह फुट की दूरी पर निशान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले यहां पचास घोड़ों के साथ पालकी वालों के सैंपल भी लिए गए थे। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अब तक यात्रा शुरू करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।  
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि आठ जून के बाद किसी भी दिन वैष्णो देवी यात्रा शुरू की जा सकती है। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कोरोना संक्रमण के बीच संभावित यात्रा में कोई कोताही नहीं रखना चाहता, इसके लिए आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हर स्थिति में पुख्ता करने की तैयारी में जी जान से जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कोरोना संक्रमण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिएू वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर एक से लेकर प्राकृतिक गुफा तक छह फुट की दूरी पर निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। 

इसी तरह यह निशान भवन पर भोजनालयों के साथ ही हिमकोटी के पास भोजनालय के आसपास भी बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने अपने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने के भी निर्देश दि हैं। कर्मचारी लगातार यहां पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन भी कर रहे हैं। भवन पर साफ सफाई का काम भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। 


18 मार्च से बंद है यात्रा
कोरोना संक्रमण के कारण 18 मार्च 2020 को वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई थी। श्राइन बोर्ड ने पूर्व में कराए गए सभी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए थे। बोर्ड ने बाहर से आने वाले यात्रियों से अगले आदेश तक यात्रा पर न आने की अपील की थी। यहां प्रतिवर्ष लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed