{"_id":"5dd1a9388ebc3e548349dfd6","slug":"preparations-for-major-reshuffle-in-lt-governor-s-administration-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल प्रशासन में बडे़ स्तर पर फेरबदल की तैयारी, होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल प्रशासन में बडे़ स्तर पर फेरबदल की तैयारी, होंगे तबादले
Mon, 18 Nov 2019 01:40 AM IST
Pranjal Dixit
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:40 AM IST
सार
- प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के होंगे तबादले
- नई टीम के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं मुर्मू, गृह मंत्रालय से हो चुकी है चर्चा
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल तय है। आगामी दिनों में एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू इस संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं। कई प्रशासनिक विभागों के सचिवों के अलावा विभागाध्यक्षों को इधर से उधर करने के अलावा सलाहकारों को विभागों को बंटवारा होगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए केंद्र शासित प्रदेश में एलजी नई टीम के साथ सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से एलजी विभिन्न स्तर पर चर्चा कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी वह अपनी मंशा बता चुके हैं।
प्रथम चरण में कई प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों के विभागों को बदला जाएगा। इसमें प्रशासनिक सचिव स्तर के तबादले करने की तैयारी है। वहीं फेरबदल के दूसरे चरण में डीसी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर जनता को सुशासन का अहसास दिलाना चाहती है। इसके लिए उपराज्यपाल जीसी मुर्मू को नई टीम का साथ देने की व्यवस्था की जा रही है। उधर, उपराज्यपाल अपने सलाहकारों फारूक खान और केके शर्मा के लिए विभागों पर भी गूह मंत्रालय से चर्चा कर चुके हैं। दोनों सलाहकारों को दो दिन तक विभागों की कमान भी सौंपी जा सकती है।