{"_id":"610618db8ebc3e1741500638","slug":"preparations-for-assembly-elections-in-jammu-and-kashmir-voter-list-of-kashmiri-displaced-is-getting-corrected","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तैयारी: कश्मीरी विस्थापितों की मतदाता सूची हो रही दुरुस्त, विभाग ने शुरू की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तैयारी: कश्मीरी विस्थापितों की मतदाता सूची हो रही दुरुस्त, विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
Sun, 01 Aug 2021 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:15 AM IST
सार
कश्मीर के कई जिलों की चुनाव विभाग की टीमें विस्थापित शिविरों का दौरा कर चुकी हैैं और कई जिलों की टीमें दौरा करने वाली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कश्मीरी विस्थापितों की मतदाता सूचियों को दुुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। कश्मीर से संबंधित विस्थापित मतदाताओं की सूचियों में संशोधन, नाम हटाने व जोड़ने के अलावा जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र में फोटो नहीं हैं, वह लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस कवायद के लिए कश्मीर के विभिन्न जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों के निर्देशों पर टीमें विस्थापित शिविरों का दौरा कर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के अलावा चुनाव पहचान फोटो कार्ड की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में गांदरबल जिला चुनाव विभाग की टीम एक अगस्त को पुरखू कैंप, दो अगस्त को मुट्ठी कैंप, तीन और चार अगस्त को जगती कैंप, पांच अगस्त को नगरोटा कैंप और छह अगस्त को उधमपुर का दौरा करेगी। राहत आयुक्त जम्मू-कश्मीर (विस्थापित) तेज कृष्ण भट ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विस्थापित मतदाताओं की वोटर लिस्ट की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी