{"_id":"6211204d05a0e3444249603b","slug":"preparations-for-amarnath-yatra-completed-by-may-work-of-widening-the-roads-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद: मई तक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां होंगी पूरी, सड़कों को चौड़ा करने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद: मई तक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां होंगी पूरी, सड़कों को चौड़ा करने का काम जारी
Sat, 19 Feb 2022 10:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:22 PM IST
सार
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और इस साल यात्रा करवाने की पूरी उम्मीद है। बीते दिन गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में भी अमरनाथ यात्रा को करवाने के लिए हामी भरी गई है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर धीमा पड़ने और केंद्र की ओर से संकेत मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए कार्य योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। यात्रा की व्यवस्था में शामिल सभी विभाग अप्रैल के पहले सप्ताह से योजनाओं को क्रियान्वित करना शुरू कर देंगे और 15 मई तक सभी महत्वपूर्ण तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ऑक्सीजन बूथ और परीक्षण सुविधाओं की व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यात्रा से संबंधी विभिन्न स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। महत्वपूर्ण जंक्शन पुलियों पर सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और इस साल यात्रा करवाने की पूरी उम्मीद है। बीते दिन गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में भी अमरनाथ यात्रा को करवाने के लिए हामी भरी गई है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड यात्रियों के आवागमन की उम्मीद, अग्रिम यात्री पंजीकरण पर फैसला जल्द
उप-राज्यपाल का कहना है कि इस बार यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के आवागमन की उम्मीद के मद्देनजर तैयारियां भी उसी तरह से की जाएंगी। अग्रिम यात्री पंजीकरण पर जल्द फैसला लिया जाएगा। कश्मीर संभागीय प्रशासन ने यात्रा की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इसमें जिला उपायुक्त ट्रांजिट कैंपों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। यात्री पड़ाव स्थलों का व्यापक स्तर पर विस्तार किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में अधिक यात्रियों को उचित स्थानों पर ठहराया जा सके। सामान्य तौर पर जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में अमरनाथ यात्रा शुरू की जाती है। यात्रा में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आगामी समय में दस लाख यात्रा को देखते हुए किया जा रहा है। अब तक 2011 में 6.36 लाख रिकॉर्ड यात्री पहुंचे हैं। इसके अगले वर्ष 2012 को भी 6.20 लाख यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
श्रीनगर, चंद्रकोट और मजीन में बनाए जा रहे यात्री पड़ाव स्थल
इस बार प्रदेश के डॉक्टरों की भी यात्रा में सेवाएं लेने की भी तैयारी की जा रही है। पिछले दो साल से कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो पाई है। इसमें डॉक्टरों की अनुपलब्धता और यात्रियों की सुरक्षा मुख्य कारण रहा। बताया जाता है कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक कर यात्रा संबंधी तैयारियों के लिए कार्ययोजना बनाएगा। अमरनाथ यात्रियों के बेहतर पड़ाव व्यवस्था के लिए श्रीनगर में 2800, रामबन के चंद्रकोट में 3200 और जम्मू के मजीन में 3000 श्रद्धालुओं की क्षमता वाले आधुनिक पड़ाव स्थलों का निर्माण किया जा रहा है।