फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations Bharat Jodo Yatra begin Jammu Kashmir, held on19th

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां शुरू, आयोजन स्थल का केंद्रीय कमेटी ने लिया जायजा

Sat, 14 Jan 2023 01:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। पहले दिन रात को लखनपुर के पास ही रुकेगी। 20 जनवरी को यात्रा हटली मोड़ से रवाना होकर चड़वाल पहुंचेगी। आयोजन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी जुटे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Preparations Bharat Jodo Yatra begin Jammu Kashmir, held on19th
लखनपुर में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन स्थल - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरशोर से जारी है। लखनपुर में केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ टीम के सुशांत मिश्रा और बैजूजी ने तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने बताया कि तीन दिन कठुआ जिले में प्रवास करेंगे राहुल गांधी। 19 जनवरी को यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी और रात लखनपुर के पास ही रुकेगी। 20 जनवरी को यात्रा हटली मोड़ से रवाना होकर चड़वाल पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद यहां राहुल गांधी सीमावर्ती लोगों और प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। 21 जनवरी को भी यात्रा चड़वाल में प्रवास करेगी। 22 जनवरी की सुबह सांबा की ओर रवाना हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि लखनपुर में यात्रा का पहला पड़ाव स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सबसे पहले महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए किए जा रहे इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए विभिन्न कमेटिया अपना काम कर रही है।


कमेटी के सदस्यों ने लखनपुर के साथ चड़वाल में भी इंतजामों का जायजा लिया है जहां करीब पच्चीस कनाल भूमि पर यात्रा के लिए एक दिन का विश्राम स्थल बनाया गया है।

इन स्थानों की सभी व्यवस्था कमेटी द्वारा खुद की जा रही है। लिहाजा उन्होंने इसका दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed