फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   preparation to shift Mehbooba from Chashma Shahi to another place, Iltija Mufti wrote letter

महबूबा मुफ्ती को चश्मा शाही से शिफ्ट करने की तैयारी, इल्तिजा ने प्रशासन को लिखा था पत्र

Fri, 15 Nov 2019 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
preparation to shift Mehbooba from Chashma Shahi to another place, Iltija Mufti wrote letter
Mehbooba Mufti

घाटी में भीषण ठंड के चलते प्रशासन ने पीडीपी मुखिया को चश्मा शाही से शिफ्ट करने की तैयारी की है। बता दें कि महबूबा मुफ्ती अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद हैं। उनकी तबियत व ठंड के चलते किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए उनकी बेटी इल्तिजा पहले ही प्रशासन को पत्र लिख चुकी हैं। इसको लेकर इल्तिजा ने प्रशासन व केंद्र सरकार पर कई सवाल भी खड़े किए थे।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी मां महबूबा के ट्विटर अकाउंट के जरिए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा है कि मैंने अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर कई बार चिंता जाहिर की है। यहां तक कि जिला उपायुक्त श्रीनगर को एक महीने पहले पत्र भी लिखा था। इसके जरिए मैंने उनसे मां को सही स्थान पर स्थानांतरित करने की गुजारिश की थी, लेकिन कोई सुनवाई न हुई। इल्तिजा ने इसके आगे लिखा कि अगर मेरी मां को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन


एक अन्य ट्विट में उन्होंने कहा था कि भारत सरकार ने चोरों की तरह हमसे लूट की। जो कानूनी तौर पर हमारा हक था उसे छीन लिया गया। इस औपनिवेशिक परियोजना की शुरुआत के तीन महीने हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि अगर सरकार ऐसा सोच रही है कि वह मेरी मां को नजरबंद करके डरा, धमका या चुप करा लेगी तो यह असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed