फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation of worlds largest solar power project in Ladakh

जम्मू-कश्मीर : लद्दाख में विश्व की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना की तैयारी, भूमि अधिग्रहण जल्द

Wed, 22 Dec 2021 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 01:10 AM IST
सार

पांच हजार मेगावाट परियोजना के लिए सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया का फील्ड सर्वे पूरा। 50 हजार करोड़ की आएगी लागत, पंग और खरनाक गांवों में जल्द किया जाएगा भूमि अधिग्रहण।
 

विज्ञापन
Preparation of worlds largest solar power project in Ladakh
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

लद्दाख में विश्व की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना के लिए कवायद तेज हो गई है। सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) ने परियोजना का फील्ड सर्वे पूरा कर लिया है।  पांच हजार मेगावाट (पांच गीगावाट) क्षमता वाली परियोजना पर 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आनी है।

विज्ञापन


अब लद्दाख प्रशासन ने राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने पर जोर दिया है। मंगलवार को लद्दाख प्रशासन के प्रमुख सचिव डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें एसईसीआई के निदेशक भी ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि पंग और खरनाक गांवों में पांच गीगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए एसईसीआई ने फील्ड सर्वे पूरा कर लिया है। भूमि अधिग्रहण के लिए स्थानीय ग्रामीण तैयार और उत्साहित हैं। डॉ. कोतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की परियोजना से लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ लद्दाख की स्वच्छ ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी, वहीं दूसरी ओर यहां से बिजली देश भर में सप्लाई होगी। बिजली विभाग के सचिव रविंदर डांगी ने बताया कि परियोजना के लिए प्रारंभिक कार्य प्रगति पर हैं। एसईसीआई प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर ली है।


लद्दाखियों को मिलेगा रोजगार
पांच हजार मेगावाट क्षमता की परियोजना में लद्दाखियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए एसईसीआई ने आश्वासन दिया है। परियोजना स्थापित करने से लेकर रखरखाव और मरम्मत के लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed