फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparation for action on fake appointments in health department, Jammu and Kashmir health directorate sought details of appointments

रिपोर्ट तलब: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्तियों पर कार्रवाई की तैयारी, जम्मू कश्मीर स्वास्थ्य निदेशालय ने मांगा नियुक्तियों का ब्योरा 

Sat, 05 Feb 2022 04:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 04:09 PM IST
सार

कश्मीर स्वास्थ्य विभाग में गलत तरीके से हुई 2274 नियुक्तियों के मामले में स्वास्थ्य निदेशालय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से मांगा ब्योरा। वर्ष 2012 के ऑडिट में सामने आई थी गड़बड़ी। अब दोबारा मांगी गई पूरी रिपोर्ट। 
 

विज्ञापन
Preparation for action on fake appointments in health department, Jammu and Kashmir health directorate sought details of appointments
जम्मू सचिवालय में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े से हुई 2274 नियुक्तियों के मामले में सरकार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। निदेशालय ने संभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से विस्तृत ब्योरे के साथ रिपोर्ट तलब की है। इन नियुक्तियों पर वर्ष 2012 में ऑडिट एवं निरीक्षण विभाग ने सवाल उठाते हुए नियुक्तियां फर्जी व गैरकानूनी होने का संदेह जताया था।निदेशालय ने अत्यावश्यक पत्र जारी कर कहा है कि समय पर रिपोर्ट और पूरा ब्योरा न सौंपने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

इन नियुक्तियों पर ऑडिट एवं निरीक्षण विभाग ने सवाल उठाए थे
फर्जी व गैर कानूनी नियुक्तियों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट में नियुक्ति का नाम, नियुक्त करने वाली अथॉरिटी, नियुक्ति का वर्ष, कर्मचारी की वर्तमान तैनाती और गैर कानूनी नियुक्ति के आधार का ब्योरा देना होगा। इन नियुक्तियों पर ऑडिट एवं निरीक्षण विभाग ने सवाल उठाए थे। सूत्रों ने बताया कि ऑडिट एवं निरीक्षण विभाग ने दस साल पूर्व इन नियुक्तियों को संदेहास्पद करार देते हुए इनके फर्जी व गैर कानूनी होने की बात कही थी। इसमें बांदीपोरा, बडगाम और गांदरबल में सबसे ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


निदेशालय ने शुक्रवार दोपहर तक संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग कश्मीर के प्रवक्ता डॉ. मीर मुश्ताक ने कहा कि 2012 की ऑडिट रिपोर्ट में 2274 कर्मचारियों की नियुक्ति पर संदेह जताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

133 कर्मचारियों की नियुक्तियों पर सबसे ज्यादा संदेह
इस पर स्वास्थ्य विभाग ने संभाग और जिला स्तर पर कमेटियां गठित कर जांच करवाई, जिसमें 133 कर्मचारियों की नियुक्तियों पर सबसे ज्यादा संदेह सामने आया। सरकार के कार्रवाई आगे बढ़ानी शुरू की तो यह कर्मचारी न्यायालय में चले गए, जहां पर अभी भी यह मामला विचाराधीन है। 



सीएमओ सौंपेंगे रिपोर्ट
इस बीच सरकार ने एक बार फिर से इन कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर जानकारी मांगी है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित सीएमओ से इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है, जिसे जल्द विभाग को सौंपा जाएगा जो आगे सरकार के सामने अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed