फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PRC holders can buy land by showing Aadhaar-PAN card in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः आधार और पैन कार्ड के आधार पर जमीन खरीद सकते हैं पीआरसी धारक

Sun, 06 Sep 2020 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Sep 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
PRC holders can buy land by showing Aadhaar-PAN card in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने का अधिकार फिलहाल उन्हीं लोगों के पास है, जो डोमिसाइल प्रमाणपत्र नियमों के लागू होने से पूर्व जम्मू-कश्मीर के स्थायी नागरिक थे। डोमिसाइल प्रमाणपत्र नियम लागू होने से हालांकि पीआरसी (स्टेट सब्जेक्ट) की वैधता खत्म हो गई है, लेकिन ऐसे लोग आधार और पैन कार्ड के आधार पर जमीन खरीदने के लिए अधिकृत हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कई प्रवासी लोगों ने डोमिसाइल प्रमाणपत्र मिलने के बाद जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया था। इस पर सरकार की ओर से साफ किया गया है कि डोमिसाइल प्रमाणपत्र का नियम केवल नौकरियों की योग्यता प्रदान करता है। जमीन खरीदने के लिए अलग से नियमों की जरूरत होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आज से बाहरी राज्यों के 500 श्रद्धालु कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन, विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डोमिसाइल नियम लागू होने के बावजूद जमीनों की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। पीआरसी धारकों को पैन कार्ड और आधार कार्ड के दस्तावेजों पर जमीन खरीदने के लिए योग्य माना जा रहा है। केवल डोमिसाइल के आधार पर जब जमीन खरीदने के आवेदन आने लगे तो सरकार को स्थिति साफ करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 18 मई 2020 को, जम्मू कश्मीर डोमिसाइल प्रमाणपत्र प्रक्रिया नियम 2020, जारी किया था। अब तक प्रदेश में साढ़े 12 लाख के करीब डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं।  

जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल प्रमाण पत्र प्रक्रिया नियम में फिलहाल रोजगार का ही प्रावधान है। भविष्य में सरकार विधि विभाग को विश्वास में लेकर इसमें क्या नए प्रावधान करती है, वह भविष्य की बात है। -डॉ. पवन कोतवाल, वित्त आयुक्त राजस्व विभाग

यह भी पढ़ें- बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

डोमिसाइल नियमों में केवल रोजगार का प्रावधान होने से कोई परेशानी नहीं है। चरणबद्ध तरीके से इसमें भूमि को खरीदने से लेकर मतदान के अधिकार भी जुड़ने हैं, जिसे लेकर कोई शंका नहीं है। यह सभी प्रदेशवासियों के लिए एक समान है। -लब्बा राम गांधी, अध्यक्ष पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed