फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji being celebrated in Jammu

जम्मू: गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, सजे दीवान, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पहुंचे रागी जत्थे

Fri, 05 Jan 2024 02:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 02:11 PM IST
सार

जम्मू जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व को लेकर खास धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसके लिए गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों के साथ सजाया गया है।

विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji being celebrated in Jammu
जम्मू: चांद नगर गुरुद्वारा साहिब - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू शहर में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चांद नगर सहित अन्य गुरुद्वारों में तड़के से ही संगतें पहुंचना शुरू हो गई हैं। पंजाब सहित अन्य राज्यों से रागी जत्थे पहुंच हुए हैं। कई गुरुघरों में सात दिन से कार्यक्रम चल रहे हैं। चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया गया है। बड़ी संख्या में संगत गुरु महाराज का गुणगान करने के लिए पहुंची और परिवार की सुख- समृद्धि के लिए अरदास की।

विज्ञापन


जम्मू जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व को लेकर खास धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसके लिए गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों के साथ सजाया गया है। प्रबंधक कमेटियों की ओर से लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक शब्द कीर्तन चलेंगे। सिख धर्म और गुरु महाराज की शिक्षा के बारे में संगत को बताया जाएगा। इसके साथ रक्तदान शिविर, बुक स्टाल लगाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू है, जो कि  शाम तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में संगत के कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया है। धार्मिक पुस्तक निशुल्क वितरित की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed