फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power plants suffering loss in jammu and kashmir due to winter sessions

सर्दी की वजह से जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन की परियोजनाओं को नुकसान

Sun, 20 Nov 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Nov 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
power plants suffering loss in jammu and kashmir due to winter sessions
पन बिजली परियोजनाओं को नुकसान - फोटो : Demo Pic.

रियासत की पन बिजली परियोजनाओं से होने वाले उत्पादन को ठंड लगना शुरू हो गई है। खासतौर से दरियाओं में जल स्तर में गिरावट आने की वजह से सिंधु जल समझौते के तहत रन द वाटर स्कीम पर चल रही परियोजनाओं में उत्पादन कम हो गया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिनाब दरिया पर चल रही परियोजनाओं में उत्पादन प्रभावित होना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बगलिहार एक और बगलिहार दो परियोजना में उत्पादन में कमी आई है। चिनाब, झेलम व सिंधु नदी पर चल रही परियोजनाओं में उत्पादन गिरना शुरू हो चुका है। सर्दी बढ़ने के साथ साथ नदियों व दरियाओं में जल स्तर और भी कम होगा और इसका सीधा असर पन बिजली उत्पादन पर पडे़गा। 
विज्ञापन


सर्दियों में जम्मू में बिजली की मांग जहां गर्मियों के मुकाबले में कम हो गई है, वहीं कश्मीर संभाग में बिजली की मांग बढ़ गई है। उत्पादन कम होने व कश्मीर में बिजली की मांग बढ़ने से रियासत के बिजली विभाग को उत्तरी ग्रिड से आने वाले दिनों में अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रियासत की करीब तीन पन बिजली परियोजनाओं में कहीं तकनीकी खराबी तो कहीं अन्य कारणों की वजह से बिजली का उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। इनमें सेवा तीन परियोजना, भद्रवाह, पहलगाम व इकबाल पन बिजली परियोजना शामिल है। 

आज कई इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

power plants suffering loss in jammu and kashmir due to winter sessions

बर्न ज्यौड़ियां ट्रांसमिशन लाइन और 132 केवी डीसी बर्न कनाल ट्रांसमिशन लाइन पर जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से रविवार 20 नवंबर को कनाल ग्रिड स्टेशन, पौनीचक ग्रिड स्टेशन और ज्यौड़ियां ग्रिड स्टेशन से आपूर्ति होने वाली बिजली सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी।

वहीं रविवार को ही सुबह आठ से सायं पांच बजे तक कठुआ शहर के कई मोहल्लों, डीसी आफिस, बारमोरा, प्रताप नगर और जिला पुलिस लाइंस में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed