फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power cut, problem, weather

Jammu News: कटौती अब तीन से बढ़कर पांच घंटे, ट्रांसफार्मर जलने का ग्राफ भी 15 से पहुंचा 20

विज्ञापन
power cut, problem, weather
जम्मू। भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांवों तक बिजली संकट गहराता जा रहा है। बढ़ते पारे के साथ ही लोड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है जिसके चलते अघोषित कटौती का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में जहां अधिकतम तीन घंटे की कटौती हो रही थी, अब लोगों को पांच घंटे के लंबे कट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 18 ट्रांसफार्मर जले। अरनिया, बिश्नाह, आरएस पुरा, अखनूर, नगरोटा, जानीपुर, बनतालाब, बंधुरख, सुजवां, गंग्याल, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण पानी सप्लाई भी प्रभावित रही। पूरे दिन ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर ट्रिप होते रहे। बिजली गुल होने से तालाब तिल्लो, भगवती नगर, दुर्गानगर, जानीपुर, कालिका कालोनी, गंग्याल सहित कई इलाकों में पानी का संकट बना रहा। लोगों को टैंकरों के जरिये पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन




----------

सरकारी टैंकर में लीकेज, 400 लीटर पानी बर्बाद



सरकारी टैंकर पुराने होने के कारण लीकेज हो रही है। छोटे टैंकरों में चार हजार तो बड़े में आठ हजार लीटर पानी ले जाने की क्षमता है। संभाग में 47 के करीब टैंकर है। बीस से ज्यादा टैंकरों में लीकेज की समस्या है। इससे तीन से चार सौ लीटर पानी रास्ते में व्यर्थ हो रहा है। विभाग के अनुसार नए टैंकर खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सचिवालय से मंजूरी के बाद खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------

लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। जरूरत के हिसाब से बिजली की खपत करें।

- सरदारी लाल, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
--------
पानी और बिजली की समस्या से परेशानी आ रही है। गर्मी में बिजली गुल होने पर पानी नहीं आता। हालात यह हैं कि घर में टंकियां खाली रहती हैं।
- हरविंद सिंह, परेड।
------
पानी की किल्लत है। टैंकरों से आपूर्ति हो रही है। बिजली संकट के कारण हाल बेहाल है।
- नवाज अहमद, बठिंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed