{"_id":"5f2873cd8ebc3e9fb26226fd","slug":"power-cut-jammu-city-news-jmu2157682189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों ने निकाले लोगों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटों ने निकाले लोगों के पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सोमवार को बिजली कटों से लोग पसीना-पसीना होते रहे। 132 केवी लाइन के ओवरलोड होने से सैनिक कालोनी समेत आसपास इलाकों में तीन से चार घंटे के कट लगे। ऐसी ही स्थिति रविवार रात को भी रही। उमस भरी गर्मी में लंबे कटों के कारण लोग परेशान होते रहे। वहीं, अन्य इलाकों में भी एक-एक घंटे के लंबे कट लगे।
कारपोरेशन के अनुसार 132 केवी लाइन ओवरलोड हो रही है। इस कारण बिजली कट लग रहे हैं। उधर, लोगों का कहना है कि बिल अदा करने के बावजूद विभाग सप्लाई सुचारू नहीं कर रहा। स्थानीय समाधान नहीं निकलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुंजवानी, ग्रेटर कैलाश में कुछ मोहल्लों में लोगों ने कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी भी की है। स्कूली बच्चों ने कहा कि बिजली कटौती के कारण उनकी ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि लोड बढ़ने से दिक्कत आ रही है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में गहराया पेयजल संकट
जम्मू। शहर में 132 केवी लाइन के लोवरलोड होने के कारण अब पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के कुंजवानी, सैनिक कालोनी, गंगयाल, शास्त्री नगर, नानक नगर समेत आसपास इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। यहां पर हालत यह है कि बीते चार से पांच दिनों से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
पानी न आने के कारण लोग बार-बार जल शक्ति विभाग को भी सूचित कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, विभाग बिजली न होने का हवाला देता है। सोमवार को पेयजल किल्लत वाले इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई।