फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Power cut for 12 to 13 hours

बारिश की मार: 12 से 13 घंटे तक गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति पर भी असर

विज्ञापन
Power cut for 12 to 13 hours
तूफान से सुबह आठ तो कहीं दस बजे हुई बिजली बहाल, 12 से 13 घंटे कटी रही बिजली, गहराई पेयजल किल्लत
विज्ञापन

- बारिश से गुज्जर नगर, कर्नल कालोनी में घरों में घुसा पानी, लोग हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शनिवार रात तेज हवा चलने और बारिश के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। शहर सहित पूरे जिले में 12 से 13 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही है। हालांकि बिजली तारों से पेड हटाने पर काम रात को ही शुरू हो गया।
डिविजन एक के अंतर्गत बजालता, बलोड़ी, नगरोटा, जिंद्राह, डनसाल, रेशमघर घरा, बख्शी नगर, पलौड़ा, मुट्ठी सहित कई इलाकों में बिजली रात नौ बजे गुल हुई तो सुबह सात बजे ही बहाल हो पाई। इसी तरह डिविजन दो में बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, उदयवाला, बोहड़ी सहित कुछ इलाकों में बिजली दस बजे रात को गुल हुई। सुबह आठ बजे बहाल हुई। वहीं, डिविजन तीन में बठिंडी, सिद्दड़ा, सुजवां, नगरोटा, कुंजवानी सहित कुछ इलाकों में बिजली नौ बजे गुल हुई तो सुबह दस बजे ही बहाल हो पाई।
विज्ञापन


अधिकांश जगहों पर पेड़ गिरे। इससे बिजली बहाली में समय लगा है। बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। शनिवार को दिन में भी बिजली की आंखमिचौली रही। ऐसे में रविवार को पुराना शहर, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों में पानी सवा घंटा के बजाए आधा से पौना घंटा ही मिला। जलशक्ति विभाग के एक्सइएन अनिल गुप्ता के अनुसार बिजली की आपूर्ति बाधित होने से समस्या पेश आई है। अब मौसम सामान्य होने पर रूटीन में लोगों को पानी मिलेगा। बिजली विभाग के एक्सइएन जनक सिंह ने कहा कि तारों पर पेड़ और टहनियां गिर गई। अब इन्हें हटा दिया गया है। शहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश से नालियां अवरुद्ध हो गई। इससे पानी सीधा लोगों के घरों में घुसा। एयरपोर्ट के पास कर्नल कालोनी और गुज्जर नगर पुल के पास पानी घरों में घुसा। इससे सामान भी खराब हुआ। मौसम साफ होते ही नगर निगम की टीमें सफाई करने में जुट गईं। पहले सड़कों किनारे भरे पानी की निकासी की। सीटीओ तलख महमूद ने कहा कि नालों को खोल दिया गया है। बारिश के दौरान परेशानी आई थी। नालों में मलबा भर गया था। ऐसे में पानी एकत्रित हुआ।
------------
वेयरहाउस, बस स्टैंड में रुका रहा पानी, आवाजाही में हुई दिक्कत
वेयरहाउस और बस स्टैंड में गड्ढों में पानी भरा रहा। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी आई है। यहां पर लोग ज्यादा संख्या में काम के लिए आते हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालक भी परेशान हुए। सुबह दस बजे के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ तो पानी सूखा।

-----------

तीसरे दिन भी चरमराई रही सफाई व्यवस्था
तीसरे दिन भी सफाई व्यवस्था चरमराई रही। वार्डों में डंपिंग साइट से कचरा एकत्रित नहीं हो पाया। तो सफाई कर्मचारी भी सफाई करने कम संख्या में पहुंचे। मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे रहे। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed