{"_id":"665d07360366375c690d0d69","slug":"power-cut-disturbed-the-water-supply-in-city-jammu-news-c-10-jam1008-372814-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली कटों ने हिलाया जल आपूर्ति ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली कटों ने हिलाया जल आपूर्ति ढांचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पानी स्टोरेज टैंकों से लेकर ओवरहेड टैंकों में सप्लाई हो रही बंद
- लोगों को कम समय मिल रहा पानी,
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कटों ने जल आपूर्ति ढांचे को हिलाकर रख दिया है। ट्रांसफार्मर गर्म होने पर बिजली कट लग रहे हैं। इससे जल शक्ति विभाग के पानी स्टोरेज टैंकों से लेकर ओवरहेड टैंकों में पानी लिफ्ट नहीं हो रहा। मोटरें बंद पड़ती जा रही हैं। बार-बार बिजली के आने-जाने के कारण मोटरों को भी बंद रखा जा रहा है। इस कारण अब जल संकट गहरा गया है।
मौजूदा समय में जरूरत 54 एमजीडी पानी की है तो सारे में दिन 32 से 34 एमजीडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। इसमें भी चार एमजीडी पानी रिजर्व रखा जा रहा है। इस कारण घरों में पानी 25 से 35 मिनट तक आ रहा है। जहां बिजली आपूर्ति सुचारू है और मोटरें काम कर रही हैं, उन इलाकों में पानी की आपूर्ति 35 से 40 मिनट तक हो रही है। अन्य जगहों पर 15 से 20 मिनट तक ही पानी आ रहा है। शहर के वार्ड 72 से लेकर 74 में जल की किल्लत विकराल रूप धारण कर चुकी है। जल शक्ति विभाग के अनुसार मोटरों का नियमित चलना जरूरी है। कट लगने के कारण दोबारा मोटरें चलने में समय लगता है। मोटर बार-बार बंद होने से तकनीकी खराबी भी आ रही है। इस कारण जल आपूर्ति कम समय हो रही है। इसका समाधान अब बारिश होने पर ही हो पाएगा।
-- -- -- -- -- -
कोट
शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई है। बिजली कटों से मोटरें बंद पड़ रही हैं। इस कारण सुचारू आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोशिश की जा रही है लोगों को पर्याप्त पानी दिया जाए।
विज्ञापन
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
-- -- -- -- -- --
बजालता में ट्रांसफार्मर जला, बोहड़ी में तारें, पानी की किल्लत से लोग परेशान
- सिर्फ 25 से 30 मिनट आपूर्ति, रोजमर्रा के काम निपटाने में आई दिक्कत, टैंकर सुविधा भी नाकाफी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बजालता में ट्रांसफार्मर जला तो बोहड़ी इलाके में तारें। इस कारण लोगों को गर्मी में काफी परेशान होना पड़ा। ट्रांसफार्मर दोपहर 12 बजे जला जबकि बिजली आपूर्ति शाम चार बजे तक बहाल कर दी गई। इसके अलावा बोहड़ी में भी तारें जलीं। इस कारण लोगों को दो घंटे लंबा कट सहन करना पड़ा। इसके अलावा ट्रांसफार्मर गर्म होने पर बिजली कट लगते रहे। हालांकि पहले की अपेक्षा लोगों को राहत रही। बिजली 20 मिनट से आधे घंटे के लिए बंद की गई। इस कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
बठिंडी, सुंजवा, नरवाल, त्रिकुटा, डिग्याना और सतवारी में 20 से 25 मिनट पानी की आपूर्ति हुई। इसके अलावा मोहल्लों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति हुई। टैंकरों से लोगों ने जरूरत के हिसाब से पानी भरा है। इसके अलावा एक्सटेंशन त्रिकुटा में पानी 30 मिनट तक आया। यहां अतिरिक्त टैंकर भेजे गए। इसके अलावा सुभाष नगर के सेक्टर ए में तीसरे दिन भी पानी नहीं आया है। लोगों का कहना है कि पहले पानी कम प्रेशर में आता था। अब हालत यह है कि पानी ही नहीं आ रहा।
इस कारण लोगों को परेशानी पेश आ रही है। जल शक्ति विभाग टैंकरों के माध्यम से यहां पर पानी की आपूर्ति करे। तालाब तिल्लो, बोहड़ी, भगवती नगर में सुबह पानी की आपूर्ति 40 मिनट के लिए हुई। लोगों ने निजी टैंकर मंगवाकर प्यास बुझाई। पुराने शहर में बिजली कट के कारण आपूर्ति समय पर नहीं हो पाई। जुलाखा मोहल्ला, पुरानी मंडी सहित कई इलाकों में लोग परेशान रहे।
कोट
बजालता में ट्रांसफार्मर जल गया था। इस कारण आपूर्ति बाधित रही है। ट्रांसफार्मर गर्म होने पर भी बिजली कट लगे हैं। लोगों को राहत दी गई है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
कोट
लोगों को अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की गई है। त्रिकुटा और ग्रेटर कैलाश में ट्यूबवेल की समस्या हल की गई है। पानी की आपूर्ति की जा रही है।
- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग