{"_id":"6133c7048ebc3ebde1368bf7","slug":"power-cut-billawer-news-jmu2429590174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंख मिचौली से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंख मिचौली से लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कस्बा सहित कई अन्य गांवों में शनिवार को बिजली की आंख मिचौली जारी रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिलावर निवासी राज सिंह ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई बहाल हो गई। लेकिन इसके आधे घंटे बाद बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोपहर दो बजे बिजली आई। बिजली बंद होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। नरेश ने कहा कि अघोषित कटों के कारण परेशानी आई।
बृजेश शर्मा ने बताया कि शाम तीन बजे एक बार फिर बिजली गुल हो गई, जो शाम पांच बजे बहाल हुई। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग हर दिन सात घंटे कटौती करने का दावा करता है। लेकिन हकीकत में इन दिनों लोगों को केवल सात घंटे ही बिजली मिली रही है। हर महीने बिजली के बिलों का भुगतान बराबर करने के बावजूद विभाग सही प्रकार से सुविधा नहीं दे रहा है।
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में होने वाली अघोषित कटौती को रोका जाए। इस संबंध में बिजली विभाग के एईई अश्विनी कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।