{"_id":"5ff4ab3e8ebc3e30c907bff9","slug":"power-cut-billawer-news-jmu2262738149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलेई गांव में चार दिन से बिजली गुल, विभाग के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलेई गांव में चार दिन से बिजली गुल, विभाग के खिलाफ रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटली बस स्टैंड के पास पलेई गांव में पिछले चार दिनों से बिजली न होने से करीब 500 लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के सुरजीत सिंह ने कहा कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर में लगाई गई केबल टूटने से गांव में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी, जिसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर के टूटे केबल को ठीक करने के लिए कहा, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
पवन सिंह ंने कहा कि पिछले चार दिनों से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों के मोबाइल भी चार्ज न होने के कारण बंद हो गए हैं। काका राम ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा देने में विफल हैं। प्रदीप सिंह ने कहा कि लोगों का रोष विभाग के खिलाफ बढ़ रहा है। चित्र सिंह ने कहा कि अगर बुधवार तक गांव में बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। पलेई के निवासियों ने बिजली विभाग से जल्द समाधान करने की मांग की है।