जम्मू कश्मीर: ठंड बढ़ने के साथ प्रदेश में गहराया बिजली संकट, शहर में चार-गांवों में हो रही दस घंटे की कटौती
जम्मू संभाग को सात से 800 मेगावाट तक बिजली की आपूर्ति हर रोज हो रही है, जबकि 1200 मेगावाट बिजली की जरूरत है। प्रदेशभर में 21 परियोजनाओं के माध्यम से बिजली का उत्पादन 681 मेगावाट तक होता है। बर्फबारी और नदियों का जलस्तर कम होने के कारण उत्पादन घट जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम शुरू होते ही अब प्रदेश में बिजली का संकट गहरा गया है। चार से पांच सौ मेगावाट की हर रोज कम आपूर्ति हो रही है। इस कारण लंबे कट सहन करने पड़ रहे हैं। वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में आठ से दस घंटे, जबकि शहरी में चार घंटे तक कट सहन करने पड़ रहे हैं।
इसके लिए बिजली कारपोरेशन ने शेडयूल जारी कर दिया है। जम्मू संभाग को सात से 800 मेगावाट तक बिजली की आपूर्ति हर रोज हो रही है, जबकि 1200 मेगावाट बिजली की जरूरत है। प्रदेशभर में 21 परियोजनाओं के माध्यम से बिजली का उत्पादन 681 मेगावाट तक होता है।
बर्फबारी और नदियों का जलस्तर कम होने के कारण उत्पादन घट जाता है। ऐसे में प्रदेश नार्दर्न ग्रिड से बिजली लेने पर निर्भर रहता है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है।
सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीण इलाकों में पेश आ रही है। शहरी इलाकों में बिजली कटौती के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, लोग सर्दी से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का प्रयोग भी नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों से की सहयोग की अपील
बिजली कारपोरेशन के एक्सइएन राजेश कुमार ने शेडयूल कट के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। कम आपूर्ति होने के कारण कट लग रहे हैं। ऐसे में लोग तय समय के अंदर ही अपना कामकाज निपटा लें। बिजली कटौती से उत्पन्न संकट से निपटने के लिए बिजली कारपोरेशन अतिरिक्त बिजली की खरीद करेगा। इस पर बात चल रही है। जल्द ही बिजली कटों से निजात मिलेगी।
शेडयूल को जारी कर दिया है। 1200 मेगावाट के बजाए सात से आठ सौ मेगावाट बिजली मिल रही है। लोग सहयोग करें। - संदीप सेठ, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन जम्मू
जम्मू शहर में सिर्फ दो घंटे के कट
शहर में सिर्फ दो घंटे के कट सहन करने होंगे। बिजली आपूर्ति कम होती है तो आगे समय बढ़ सकता है। कट लगने के बाद बिजली आपूर्ति की मांग लोग कर रहे हैं। ऐसे में अन्य शहरों की अपेक्षा शहर में कम समय बिजली काट रही है।
यहां आज से बिजली कटौती
बिजली कटौती के लिए शेड्यूल बिजली कारपोरेशन ने जारी कर दिया है। इसमें 11 दिसंबर को सुबह नौ से दो बजे तक रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, वजारत रोड, कनक मंडी, राजिंदर बाजार और आसपास इलाकों में बंद रहेगी। अकालपुर, उदयवाला, संग्रामपुर, लाल दा बाग, नागबनी, डीपीएस स्कूल, मनोरमा विहार, आनंद नगर, दोमाना, लोअर मछेल, नागवानी और आसपास इलाकों में 10 को सुबह आठ से दो बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह लाले दा बाग, लोअर मुट्ठी, लक्ष्मी विहार, बलवंत विहार, उदयवाला, आनंद नगर में नौ से दो, मढ़, गंजसू खेरियां, हैपुर जगीर, सरोड़ा, पूर्ण दी कोइी, त्रिलोकपुर, पौनीचक, उदयवाला, संग्रामपुर, डीपीएस स्कूल मनोरमा, विहार, उदयवाला, आनंद नगर, दोमाना, लोअर मछेल, नागबानी, जौड़ियां, मुट्ठी, बकोर में कटौती रहेगी।
रख मुट्ठी, पीएचई, बीएसएफ, बार्डर माइग्रेंट, सोहल और आसपास इलाकों में नौ से दो बजे तक बंद रहेगी। कुंड, संगोत, सुध महादेव और धुना में नौ से एक, महानपुर, रायपुर, बिलावर, लाहरी बाथरी, दुनेरा और आसपास इलाकों में 11 से तीन, औद्योगिक क्षेत्र कठुआ, जगतपुर गांव और आसपास इलाकों में 11 को सुबह दस से पांच, स्कास्ट चट्ठा, हक्कल और आसपास इलाकों में दस को आठ से चार बजे तक बंद रहेगी।