फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   postpaid mobile services to resume in kashmir after 70 days from the day article 370 revoked

कश्मीर में 70 दिनों बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा होगी बहाल, 40 लाख हैं धारक

Mon, 14 Oct 2019 12:11 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 12:11 AM IST
सार

  • सिर्फ पोस्ट पेड कनेक्शन धारकों को मिलेगा फायदा
  • सभी नेटवर्क के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
postpaid mobile services to resume in kashmir after 70 days from the day article 370 revoked
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कश्मीर में 70 दिन की पाबंदियों के बाद सभी नेटवर्क पर पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा सोमवार दोपहर बाद बहाल हो जाएगी। इससे करीब 40 लाख पोस्टपेड मोबाइल धारकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


फिलहाल घाटी में सभी लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं जबकि कुपवाड़ा व हंदवाड़ा में मोबाइल फोन भी काम कर रहे हैं। इससे पहले राज्य में पांच अगस्त को सभी तरह की संचार सुविधाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी। कुछ सप्ताह बाद स्थितियों में सुधार होने पर सरकार ने घाटी के सभी लैंडलाइन टेलीफोन चालू कर दिए थे। हालांकि मोबाइल फोन व इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी थे। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को यह सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, 20 लाख से अधिक प्रीपेड मोबाइल फोन तथा अन्य इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा था कि यह फैसला कश्मीर के सभी 10 जिलों के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पर्यटकों पर पाबंदी हटाए जाने के बाद टूर ऑपरेटरों ने सरकार से इस संबंध में मांग की थी। मोबाइल फोन सेवाएं पहले शनिवार को बहाल होनी थी लेकिन आखिरी वक्त पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे टाल दिया गया। घाटी में आंशिक रूप से 17 अगस्त को लैंडलाइन सेवाएं बहाल की गई थीं और चार सितम्बर को इसे पूरी तरह बहाल कर दिया गया था। इसके साथ ही करीब 50,000 लैंडलाइन सेवाएं बहाल हो गई थीं।

साप्ताहिक संडे बाजार में उमड़े खरीदार
रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण शहर के टीआरसी चौक, लाल चौक रोड पर रौनक दिखाई दी। यहां रेहड़ी वालों ने अपने स्थाई स्टॉल लगाए थे। अधिकारियों ने कहा कि बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई क्योंकि घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से लोग सर्दियों के लिए कपड़े व आम जरूरत की चीजों को खरीदाने के लिए यहां पहुंचे थे। रविवार के कारण निजी कारों की आवाजाही शनिवार की तुलना में कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed