फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poster making compitition

चित्र बनाकर समझाए जलवायु परिवर्तन से बचने के तरीके

विज्ञापन
Poster making compitition
माड़ी स्थित डिग्री कॉलेज में बैनर दिखा संदेश देते हुए विद्घार्थी। - फोटो : REASI
रियासी। माड़ी स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शनिवार को संगोष्ठी के साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण खतरों को समझना विषय और भारत की संसद पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही पोस्टर बनाकर योग के महत्व के बारे में बताया गया। ऑनलाइन व्याख्यान भूगोल विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। विभाग की सहायक प्रो. रेणु ठाकुर और डॉ. पूनम भारती के साथ जम्मू विवि के भूगोल विभाग के सहायक प्रो. सरफराज असगर इसमें शामिल हुए। इसमें जम्मू कश्मीर के विशेष संदर्भ में जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन होने के कारण और इससे बचाव के तरीके भी बताए गए। भारत की संसद विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के सहयोग और डॉ. जहूर अहमद गनी के संचालन में किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई ने अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के बारे में पोस्टर बनाकर संदेश दिया। साथ ही एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पलविंदर कुमारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. चंद्रशेखर मुख्य अतिथि थे। मौके पर प्रो. राजिंदर कुमार, प्रो. अजय कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed