फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   post flood kashmiri scared of cold

इस साल कैसे कटेगी कश्मीर की भयानक ठंड

Sat, 27 Sep 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 Sep 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
post flood kashmiri scared of cold

सर्दियां शुरू होने को हैं और इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों की चिंताएं भी बढ़ना शुरू हो गईं हैं। पीड़ितों का कहना है कि एजेंसियों के बीच तालमेल नहीं होने से कश्मीर घाटी में पुनर्वास का कार्य ढीला है, जिससे उन्हें चिंता सता रही है। भारी संख्या में बाढ़ पीड़ित टेंटों अथवा निर्माणाधीन इमारतों में रह रहे हैं।

विज्ञापन


बेमिना बाईपास सड़क के पास टेंट में रहने वाले फयाज अहमद भट्ट ने कहा कि हम लोग पीड़ितों के राहत और पुनर्वास को लेकर बहुत कुछ सुन रहे हैं, लेकिन इस अहम मुद्दे पर सरकार गंभीर दिखाई नहीं पड़ती है। भट्ट बटमालू क ा रहने वाला है और पूरा बटमालू शहर झेलम के पानी से बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन


उसने कहा कि सरकार को कम से कम लोगों को लकड़ी, सीजीआई शीट, ईंटें और सीमेंट मुहैया करवाना चाहिये ताकि लोग आने वाली सर्दी से बचने के लिए दोे-दो कमरे खड़े कर सकें। जवाहर नगर के अब्दुल रहमान वानी ने बताया कि उसे  नहीं पता है कि उसके घर की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अनुसार, मेरा घर भी पुराना है, पता नहीं बचा होगा या नहीं। वहीं अधिकारी इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि पुनर्वास का काम काफी धीमा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जिला स्तर पर एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की कमी है। उन्होंने कहा, ऐसी आपदा में अधिकारियों को हमेशा निर्देशों का इंतजार नहीं करना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed