फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch terrorist Attack Search operation of security forces continues internet closed in Poonch-Rajouri

Poonch Terror Attack: आतंकी हमले के तीसरे दिन भी सुरक्षाबलों की तलाशी, पुंछ-राजौरी जिले में मोबाइल इंटरनेट बंद

Sat, 23 Dec 2023 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Dec 2023 10:26 AM IST
सार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के देहरा गली क्षेत्र में सैन्य वाहनो पर हुए आतंकी हमले के तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों का आतंकियों की खिलाफ इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जिसके चलते सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र के जंगलों को खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन
Poonch terrorist Attack Search operation of security forces continues internet closed in Poonch-Rajouri
Poonch Terror Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले के देहरा गली में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले के तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। सेना के जवान घने जंगलों के चलते धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है।
विज्ञापन


पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के देहरा गली क्षेत्र में सैन्य वाहनो पर हुए आतंकी हमले के तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों का आतंकियों की खिलाफ इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जिसके चलते सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र के जंगलों को खंगाल रहे हैं। 
विज्ञापन


देहरा गली के हालात और वहां की परिस्थितियों का संवाद न्यूज़ एजेंसी ने जायजा लिया कि किस प्रकार घने जंगल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह का काम करते हैं। सुरक्षाबलों के लिए किस प्रकार की परेशानियां पैदा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान को आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों को किस प्रकार की दिक्कतें आ रही है, हालांकि इस कई प्रकार की कठिनाइयों के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल काफी ऊंचा बना हुआ है और वह अपने साथियों का बदला लेने के लिए लगातार तीसरे दिन भी इस तलाशी अभियान को जारी रखे हुए हैं।

पुंछ में सैन्य वाहनों पर ग्रेनेड हमले के बाद आतंकियों ने की फायरिंग, पांच जवानों का बलिदान

आपको बता दें कि पुंछ जिले के बफलियाज इलाके के सावनी इलाके में वीरवार की शाम आतंकियों के घात लगाकर दो सैन्य वाहनों पर किए गए हमले में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि दो जवान घायल भी हुए हैं। दहशतगर्दों ने पहले ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत विक्षत भी कर दिए गए हैं। 

 

कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के तत्काल बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे मुठभेड़ जारी है। घटना राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी इलाके में शाम करीब 3.45 बजे की है। 

 

बताते हैं कि डेरा गली से बफलियाज की ओर से 48 राष्ट्रीय राइफल्स के दो वाहन आ रहे थे। इनमें एक जिप्सी तथा दूसरा ट्रक था। राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी इलाके में पहले से घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहन देखते ही पहले ग्रेनेड दागा। 

 

इससे दोनों वाहनों के रुकते ही आतंकियों ने चारों ओर से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की संख्या चार से छह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सैन्य वाहन से बफलियाज इलाके से जवानों को लाया जा रहा था जहां बुधवार रात से घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चल रहा था।

 

पूरे इलाके को सेना ने घेरा

जम्मू में सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार रात संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था। हमले के तत्काल बाद पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया। भेजे गए अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed