फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Terrorists involved in poonch Bhatadudiya attacked could link with Dhangri attack

जम्मू कश्मीर: ढांगरी नरसंहार से जुड़े भाटादूड़िया में छिपे आतंकियों के तार, एक ही दल के शामिल होने का शक

Mon, 08 May 2023 12:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 08 May 2023 12:20 PM IST
सार

पुंछ के भाटादूड़िया में हुए तीन और राजोरी के केसरी हिल के हमले में शामिल आतंकियों के तार ढांगरी नरसंहार से जुड़ रहे हैं। उधर, पुंछ के मेंढर में सुरक्षाबलों ने भाटादूड़िया के दो पनाहगारों के घर के पास बने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Terrorists involved in poonch Bhatadudiya attacked could link with Dhangri attack
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो साल में पुंछ के भाटादूड़िया में हुए तीन और राजोरी के केसरी हिल के हमले में शामिल आतंकियों के तार ढांगरी नरसंहार से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि केसरी हिल में जिस आतंकी को मारा गया है वह उक्त नरसंहार में शामिल था। 

विज्ञापन


ऐसे में यह माना जा रहा है कि शेष आतंकी वही हैं, जिन्होंने नरसंहार को अंजाम दिया था। यही आतंकी अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि मारे गए आतंकी के शव को देख कर ढांगरी की एक महिला और बच्ची बताया कि यह वही है, जो उनके घर खाना खाने के लिए रुका था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजोरी-पुंछ के जंगलों में आठ से दस आतंकी मौजूद हैं। यही आतंकी बार-बार वारदातों को अंजाम दे कर माहौल को खराब करने सहित सुरक्षाबलों व लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आतंकियों ने अपने पांव इस कदर जमा लिए हैं कि वह कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जबकि 18 माह में सिर्फ एक को ही ढेर किया जा सका है। अन्य आतंकियों की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर ढांगरी दोहराने की फिराक में

सूत्रों का कहना है कि राजोरी-पुंछ में मौजूद आतंकी फिर से ढांगरी नरसंहार की भांति वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वह लगातार साजिश रच रहे हैं। यदि यह आतंकी नहीं मारे गए या फिर इनका पता नहीं चला तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

भाटादूड़िया में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त

पुंछ के मेंढर के गुरसाई क्षेत्र से रविवार देर शाम को सुरक्षाबलों ने भाटादूड़िया के दो पनाहगारों के घर के पास बने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर वहां से एके 47 राइफल की तीन मैगजीनें, एके 47 राइफल की 114 गोलियां, चीन में बने चार ग्रेनेड, 19 हजार रुपये नगद, दवाइयां व घरेलू उपयोग का अन्य सामान बरामद किया है।

भाटादूड़ियां में हुए आतंकी हमले में गिरफ्तार छह लोगों में शामिल निसार अहमद और मुश्ताक अहमद से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी दौरान दोनों ने घरों के पास बने इन ठिकानों की जानकारी दी। इसके आधार पर रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने गुरसाई क्षेत्र में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। 

इसके बाद वहां से यह बरामदगी हुई। सुरक्षाबल इस बरामदगी को भाटादूड़ियां आतंकी हमले को लेकर जारी जांच को आगे बढ़ाने में एक अहम कड़ी मान रहे हैं। आगे कुछ और ठिकानों से भी बरामदगी हो सकती है।

गौरतलब है कि मुश्ताक और निसार पुंछ जिले में 20 अप्रैल को पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले में शामिल आतंकियों को महीनों तक अपने घर में पनाह देने वालों में दोनों शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed