Poonch Terror Attack: भाटादूड़ियां के जंगल में 18 माह में तीन आतंकी हमले, एक भी दहशतगर्द नहीं चढ़ा हत्थे
11 अक्तूबर 2021 से लेकर अब तक पुंछ और राजोरी में आतंकियों ने पांच हमलों को अंजाम दिया है। इनमें 14 जवान शहीद हुए, नौ नागरिकों की जान गई, जबकि एक भी आतंकी नहीं मारा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भाटादूड़ियां के जंगल के भूल-भुलैया का तिलिस्म तोड़ नहीं पा रहीं। पिछले 18 महीनों से इन जंगलों में छिपे आतंकियों ने तीन हमलों को अंजाम दिया है और इनमें से एक भी हमले की साजिश का पता नहीं लग पाया है।
बता दें कि 11 अक्तूबर, 2021 को भाटादूड़ियां के जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना के सर्च कर रहे दल पर हमला कर दिया था। 18 महीने बीत जाने के बाद भी इन आतंकियों का पता नहीं चला है।
11 अक्तूबर से लेकर अब तक पुंछ और राजोरी में आतंकियों ने पांच हमलों को अंजाम दिया है। इनमें 14 जवान शहीद हुए, नौ नागरिकों की जान गई, जबकि एक भी आतंकी नहीं मारा गया है।
हमलों के लिए हाइब्रिड आतंकियों का इस्तेमाल
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के 6 से 7 आतंकी इस समय राजोरी-पुंछ के जंगलों में छिपे हैं। ये हाइब्रिड आतंकी सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर नहीं आ रहे। यह भी संभव है कि भाटादूड़ियां में हुआ हमला हाइब्रिड आतंकियों की करतूत हो।
ये वहीं आतंकी हों, जिन्होंने राजोरी के डांगरी में नरसंहार किया। सूत्रों की मानें तो पिछले 18 महीनों से इन जंगल में हो रहे हमलों के बाद आतंकी वापस पाकिस्तान पहुंच जाते हैं। यहीं कारण है कि उनका पता नहीं चल पाता।
बख्शे नहीं जाएंगे सैन्य जवानों पर हमला करने वाले आतंकवादी : चुग
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग ने पुंछ जिले में आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल आतंकवादी बख्शे नहीं जाएंगे।
जम्मू में वीरवार को पार्टी मुख्यालय में चुग ने कहा कि पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। चुग ने कहा, जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास को बाधित करने के आईएसआई के मंसूबों को पराजित किया जाएगा।