Poonch Terror Attack: राजोरी के दरहाल थन्नामंडी के जंगलों में चार से छह आतंकवादी सक्रिय, तलाशी अभियान जोरों पर
आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अतिरिक्त सेना और सीआरपीएफ के जवान भी क्षेत्र में भेजे गए हैं। बड़े पैमाने पर गहन तलाशी अभियान जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले की थन्नामंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से घूमने की सूचना मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिले की थन्नामंडी तहसील के पंगाई, अप्प्पर पंगाई, डीकेजी, अप्पर शाहदरा, टॉप शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुध खनारी, परगाल जंगली इलाकों में चार से छह आतंकवादियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी पुलिस राजोरी पुंछ डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह के सामने कुछ आतंकवादियों के समर्पण करने की संभावना थी, लेकिन यह अभी तक नहीं हो पाया।
पुलिस के उच्च अधिकारी दरहाल में केवल उन आतंकवादियों के समर्पण के लिए पहुंचे थे जो उस जंगली इलाकों में सक्रिय हैं, लेकिन यह फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। सूत्रों की माने तो पिछले चार-पांच दिनों से उक्त जंगली इलाकों में काफी हलचल देखी जा रही है।
आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अतिरिक्त सेना और सीआरपीएफ के जवान भी क्षेत्र में भेजे गए हैं और बड़े पैमाने पर गहन तलाशी अभियान जारी है। इतना ही नहीं दरहाल और थन्नामंडी के वो पैदल रास्ते जो मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी से मिलते हैं।
उनको भी चारों तरफ से सील कर दिया गया है। बता दें कि दरहाल के परगल इलाके में पिछले साल 10 अगस्त को फिदायीन हमले में चार जवान शहीद हुए थे जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादी भी मारे गए थे।