फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: Army getting deep wounds in Poonch, Pakistani terrorists beheaded two soldiers in 2013

Poonch Terror Attack: सेना को पुंछ में मिल रहे गहरे जख्म, 2013 में दो जवानों के सिर काट ले गए पाकिस्तानी आतंकी

Sat, 22 Apr 2023 02:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 02:34 AM IST
सार

श्मीर का उड़ी हमला छोड़ दिया जाए तो सेना पर सबसे बड़े हमले पुंछ जिले में ही हुए हैं। इनमें दो सैन्य जवानों के सिर काटने तक की घटना भी शामिल है।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: Army getting deep wounds in Poonch, Pakistani terrorists beheaded two soldiers in 2013
आतंकी हमले के पुंछ के जंगलों में चलाया गया तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना को पुंछ जिले में लगातार आतंकी संगठनों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में सेना को सबसे अधिक क्षति इसी जिले में पहुंच रही है। कश्मीर का उड़ी हमला छोड़ दिया जाए तो सेना पर सबसे बड़े हमले पुंछ जिले में ही हुए हैं। इनमें दो सैन्य जवानों के सिर काटने तक की घटना भी शामिल है।

विज्ञापन


बीते दो साल से सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें इसी जिले में ज्यादा हुई हैं। इस जिले में 2013 से लेकर अब तक भारतीय सेना पर पाकिस्तानी आतंकियों ने चार बड़े हमले किए हैं। इनमें 21 भारतीय जवान शहीद हुए हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि इन चारों हमलों में जवाबी कार्रवाई में एक भी आतंकी नहीं मारा गया गया।

विज्ञापन

8 जनवरी, 2013

पुंछ जिले की एलओसी के पास मनकोट इलाके में भारतीय सेना के गश्त कर रहे दल पर पाकिस्तान की बैट टीम ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना और आतंकियों ने मिलकर दो भारतीय जवानों के सिर काट लिए। एक जवान का सिर काटकर दहशतगर्द अपने साथ पाकिस्तान में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 अगस्त, 2013

पुंछ जिले के चकां दा बाग में 500 मीटर अंदर तक पाकिस्तान की बैट टीम के सदस्य भारतीय सीमा में घुस आए। इस टीम में पाकिस्तानी सेना, लश्कर के आतंकी और पैरा कमांडो थे। ये लोग भारतीय सीमा में घुस आए और घात लगाकर सेना के गश्ती दल पर हमल किया। इसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए।

11 से 20 अक्तूबर, 2021

पुंछ जिले के ही मेंढर और सुरनकोट के भटादूड़िया और गुरसाईं के जंगलों में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के जीसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए। जबकि एक भी आतंकी जवाबी कार्रवाई में नहीं मारा गया। करीब एक महीने तक सेना की ओर से ड्रोन, हैलिकाॅप्टर और पैरा कमांडो की मदद से जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई आतंकी नहीं मिला।

20 अप्रैल, 2023

अब ताजा मामला भटादूड़िया के जंगल का ही है। यहां पर आतंकियों ने फिर से कायरतापूर्वक पांच जवानों पर हमला कर दिया। उनके वाहन को आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed