फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: All terrorists of Poonch attack were foreign, attacked on lines of Naxalites, 12 custody

Poonch Terror Attack: पुंछ हमले के सभी आतंकी विदेशी, नक्सलियों की तर्ज पर किया हमला, हिरासत में लिए 12 संदिग्ध

Sat, 22 Apr 2023 02:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 02:33 AM IST
सार

सेना और सुरक्षा एजेंसियों को राजोरी-पुंछ सेक्टर में दो समूहों में सक्रिय 6-7 आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला है। इनकी तलाश में सेना तथा पुलिस ने 12 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को भाटादूड़ियां जंगल को घेरे रखा है। 

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: All terrorists of Poonch attack were foreign, attacked on lines of Naxalites, 12 custody
पुंछ में आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान चलाया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ में सैन्य वाहन पर हमला सीमा पार से आए आतंकियों ने किया था। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार जिस बर्बरता से हमला किया गया, वह आतंकियों के फिदायीन और पाकिस्तानी होने का इशारा कर रहा है। आतंकियों ने वीरवार को हुए हमले को नक्सलियों की तर्ज पर अंजाम दिया था और घात लगाकर दोनों ओर से गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन


एक आतंकी ने सामने से आकर सैन्य वाहन को रोका, जबकि दूसरी तरफ से बाकी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। इसके बाद ग्रेनेड दागे गए। दहशतगर्द मात्र 10 मिनट में हमले को अंजाम देकर फरार हो गए। सेना ने शुरुआती जांच में वाहन के दोनों तरफ गोलियों के कई निशान पाए हैं।
विज्ञापन


सेना और सुरक्षा एजेंसियों को राजोरी-पुंछ सेक्टर में दो समूहों में सक्रिय 6-7 आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला है। इनकी तलाश में सेना तथा पुलिस ने 12 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को भाटादूड़ियां जंगल को घेरे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी कुत्ते, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से तलाशी ली गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने भी सबूत जुटाए। बम निरोधक दस्ता व एसओजी की टीम भी जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, बरामद सबूतों को एफएसएल तथा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 

श्रद्धांजलि के बाद तिरंगे में लपेट पैतृक गांव भेजा

आतंकी हमले में शहीद हवलदार मंदीप सिंह, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह (सभी पंजाब के) और लांसनायक देबाशीष (ओडिशा) के पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर शुक्रवार को पैतृक निवास के लिए विदा किए गए। इससे पहले उन्हें राजोरी के सैन्य अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई।  

हिरासत में लेकर संदिग्धों से पूछताछ 

पुंछ हमले में 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आतंकी समूह की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह समूह इलाके में एक साल से सक्रिय है। इसमें स्नाइपर भी शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि यह क्षेत्र बेहद दुर्गम है। हमलावरों को इलाके की अच्छी जानकारी होने का मतलब है कि वे लंबे समय से यहां टिके हुए थे। यह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स का माना जाता है। इसका कमांडर रफीक यहीं का रहने वाला है।

शहीदों के शरीर से निकालीं 12 से अधिक गोलियां 

पोस्टमार्टम के दौरान शहीद जवानों के शरीर से एक दर्जन से अधिक गोलियां निकाली गईं। इनमें से चार को तीन से चार गोलियां लगी थीं। वहीं, एक जवान को कोई गोली नहीं लगी थी, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस चुका था कि उसका शरीर सिकुड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed