फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: After attacking for the first time, terrorists were forced to run away to save their liv

Poonch Terror Attack: पहली बार हमला करने के बाद जान बचाकर भागने को मजबूर हुए आतंकी

Tue, 07 May 2024 06:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 07 May 2024 06:33 PM IST
सार

पुंछ में आतंकी हमले में शहादत का आंकड़ा भी कम हुआ है। हालांकि इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं लेकिन आतंकियों को किसी जवान के शव को क्षत विक्षित करने उनके नापाक एवं क्रूर इरादे पूरे करने का मौका नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: After attacking for the first time, terrorists were forced to run away to save their liv
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

ढाई साल में पहली बार सैन्य वाहन पर हमला करने के बाद आतंकी जान बचाकर भागने पर मजबूर हैं। आतंकी हमले का शिकार हुए वायुसेना के वाहनों में सवार जवानों की जवाबी कार्रवाई ने ही आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन


इस बार आतंकी हमले में शहादत का आंकड़ा भी कम हुआ है। हालांकि इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं लेकिन आतंकियों को किसी जवान के शव को क्षत विक्षित करने उनके नापाक एवं क्रूर इरादे पूरे करने का मौका नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को पुंछ जिले की सुरनकोट एवं मेंढर तहसील की सीमा पर स्थित डन्ना शाहस्तार इलाके में आतंकियों ने योजनाबद्ध तरीके से वायुसेना के काफिले पर हमला कर बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। 

इसके लिए आतंकियों ने भाटादूड़ियां और देहरा गली की ही तरह वाहनों को बीच रास्ते में रोककर उन पर हमला करते हुए तीन तरफ से आधुनिक हथियारों से चीन निर्मित स्टील बुलेट का प्रयोग किया था। आतंकियों की मंशा इस बार भी देहरा गली की ही तरह वाहनों में सवार जवानों को शहीद कर उनके शवों को क्षत विक्षित करने का इरादा था। 
 

विज्ञापन

इसके लिए आतंकियों ने तीन तरफ से हमला करते हुए आगे चल रहे वायु सेना के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं, जिसमें कम से कम 28 गोलियां वाहन पर लगीं। मगर हमलावर आतंकियों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस बार उनके नापाक इरादे पूरे नहीं हो पांएगे। साथ ही पिछले वाहन पर सवार जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए घायल होने के बावजूद आतंकियों की तरफ जवाबी गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके चलते आतंकियों को वहां से भागना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक जवाबी कार्रवाई ऐसी थी कि आतंकियों को ग्रेनेड तक दागने का मौका नहीं मिला। जवाबी कार्रवाई को अंजाम देने वाले जवानों के घायल होने एवं अंधेरा होने के कारण वह आतंकियों पर स्टीक निशाना नहीं लगा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed