फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch: House collapses in Poonch Khanetar village 25 people injured hospitalized

पुंछ: खनेतर में पशुशाला की छत गिरने से 35 महिलाएं घायल, शोकाकुल परिवार में  हुई थीं एकत्रित

Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM IST
सार

पुंछ के खनेतर गांव में एक मकान के ढहने से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे का पता चलते ही उपायुक्त इन्द्रजीत, तहसीलदार अंजुम बशीर खटक और एसएचओ रंजीत सिंह राव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
Poonch: House collapses in Poonch Khanetar village 25 people injured hospitalized
Poonch - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ के गांव खनेतर में वीरवार को एक पशुशाला का लिंटर गिरने से 35 महिलाएं घायल हो गईं। लोगों ने उन सभी घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन महिलाओं का गंभीर चोटें आने के कारण उपचार जारी है। जबकि, बाकी सभी महिलाओं को मरहम पट्टी कर देर शाम तक घर भेज दिया गया। हादसे का पता चलते ही उपायुक्त इन्द्रजीत, तहसीलदार अंजुम बशीर खटक और एसएचओ रंजीत सिंह राव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खनेतर निवासी रफीक हुसैन शाह का पुत्र रिफत करीब एक महीने से किसी गंभीर रोग से पीड़ित था। उसका उपचार कश्मीर के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसका निधन हो गया था। वीरवार आज सुबह चार बजे उसका शव घर लाया गया तो रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच दोपहर करीब 11 बजे जब रिफत का जनाजा निकाला तो पुरुष जनाजे के साथ चल दिए। ऐसे में घर में मौजूद सैकड़ों महिलाएं घर के आगे स्थित पशुशाला के लिंटर पर जनाजा देखने जमा हो गईं। पशुशाला का लिंटर पुराना एवं कच्चा था तो एक साथ अधिक भार पड़ने से भरभरा कर गिर गया। इससे लिंटर पर मौजूद महिलाएं एक के ऊपर गिरीं।
विज्ञापन


लिंटर गिरने से मातम वाले घर में हडकंप मच गया। जनाजे के साथ जा रहे पुरुष दौड़ कर मौके पर पहुंचे, और पशुशाला में गिरीं महिलाओं को निकाल कर पुंछ भेजना शुरू किया। इस बीच पुंछ नगर से तीन एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं। घटनास्थल से 35 महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के आपातकाल वार्ड में आनन फानन दर्जनों चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू किया। दोपहर बाद सभी की दो बार जांच, एक्सरे, इसीजी करने के बाद 32 महिलाओं को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुलफिकार अहमद और उपायुक्त ने बताया कि खनेतर में के हादसे में 35 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से तीन का अभी अस्पताल में उपचार जारी है। किसी को जम्मू या राजोरी जीएमसी रेफर नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed