{"_id":"6457367cb97ae4b9e8026505","slug":"poonch-adgp-jammu-interrogated-rafi-lala-lodged-in-poonch-district-jail-for-an-hour-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: एडीजीपी जम्मू ने पुंछ जिला जेल में बंद रफी लाला से एक घंटा की पूछताछ, सुरक्षा स्थिति भी जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: एडीजीपी जम्मू ने पुंछ जिला जेल में बंद रफी लाला से एक घंटा की पूछताछ, सुरक्षा स्थिति भी जांची
Sun, 07 May 2023 04:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 07 May 2023 04:19 PM IST
सार
एडीजीपी जम्मू मुकेश कुमार ने पुंछ में पुलिस के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, जिला जेल का दौरा कर पीएसए के तहत बंद नारको आतंकी रफी लाला से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
ADGP Jammu Mukesh Singh
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एडीजीपी जम्मू मुकेश कुमार ने शनिवार को देर शाम पुंछ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, जिला जेल का दौरा कर पीएसए के तहत बंद नारको आतंकी रफी लाला से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजोरी जिले की केसरी हिल में आतंकी हमले की सूचना के बाद एडीजीपी मुकेश सिंह शुक्रवार को राजोरी पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार को रक्षामंत्री के दौरे के दौरान दिनभर राजोरी में ही रहे। इसके बाद वह पुंछ पहुंचे, जहां जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद नारको आतंकी रफी लाला से घंटा भर पूछताछ की। इसके बाद वह जम्मू लौट गए।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि जिला जेल में बंद नारको आतंकी रफी लाला के घर से करीब दो महीने पहले पुलिस ने करीब 2.30 करोड़ की नकदी, 15 सौ अमरीकी डॉलर, पाकिस्तान निर्मित पिस्टल, एनसास राईफल की गोलियां और 17 किलो हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद से लगातार एजेंसियां लगातार रफी लाला से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन