{"_id":"63c18d6a17621744e862c8eb","slug":"poonch-9-year-old-boy-injured-in-gunshot-wounds-dies-in-jammu-gmc-during-treatment-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जम्मू में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जम्मू में मौत
Fri, 13 Jan 2023 10:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:27 PM IST
सार
सुरनकोट में देसी बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में मौत हो गई।
विज्ञापन
धौलपुर में ओवरब्रिज से गिरे दो भाई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ के सुरनकोट में देसी बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल नौ वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में मौत हो गई। तहसील के दरा सांगला इलाके में गुरुवार को अज्ञात शिकारी द्वारा 12 बोर की बंदूक से दागी गई गोली के छर्रे लगने से नौ वर्षीय बच्चा अरफान घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसका उपचार जीएमसी जम्मू में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद बच्चे के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शिकारी की तालाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुरनकोट तहसील के गांव दरा सांगला निवासी नौ वर्षीय अफरान अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ वीरवार को अपने साथियों के साथ गांव दरा सांगला के बाहर जंगल में स्थित टिपर से जियारत पर गया था। जहां देसी 12 बोर की बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। उसकी पीठ, टांग और पेट में छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
इसके उपरांत साथियों ने उसे घायल अवस्था में उसके घर पहुंचाया था, जहां से परिजनों ने देर शाम उसे उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जीएमसी राजोरी भेज दिया गया था। राजोरी से उसे जीएमसी जम्मू भेजा गया था। शुक्रवार सुबह जख्मों और देसी बंदूक के छर्रो से शरीर में फैल गए जहर के कारण अरफान की मौत हो गई।