फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poni Block, Rain, Danger At Houses, Kothiyan Panchayat

Jammu News: पौनी ब्लॉक में बारिश से कई कच्चे मकान गिरने के कगार पर

विज्ञापन
Poni Block, Rain, Danger At Houses, Kothiyan Panchayat
पौनी । पौनी ब्लॉक में बारिशों के कारण घिरे कई कच्चे मकान कई मकानों को खतरा फोटो _ स्रोत सुधी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। लगातार हो रही बारिशों से कहीं कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है तो कई मकान गिर गए हैँ। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कोठियां पंचायत के सुधीन गांव निवासी अशोक कुमार का कच्चा मकान बारिश के कारण गिरने की कगार पर है।
हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने टेंट लगा कर दिया है वह वहीं अपना गुजारा कर रहा है। कोठियां निवासी सुदेश कुमारी ने बताया कि उस के सिर पर पति का साया नहीं है एक कच्चा मकान था वह भी गिर गया। इस की जानकारी तहसील कार्यालय में दी थी अधिकारी आए फोटो खींच कर ले गए लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। वह गांव में किसी के घर बच्चों के साथ रह कर गुजारा कर रही है।
विज्ञापन

पंचायत कुंड खानयारी के माजरा कुंड निवासी यश पॉल ने बताया की उन्होंने तवी के पास अपनी जमीन पर घर बनाया है लेकिन नदी का जलस्तर हर बार बरसात में बढ़ता जाता है उन की जमीन को तो नुकसान हो ही रहा है लेकिन अब उन के मकान को भी तवी में बहने का खतरा बना है उन्होंने प्रशासन से मांग की है की मौके पर आ कर उनकी समस्या को देखा जाए। हुए नुकसान को ले तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि ब्लॉक में अनेक जगह पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हमारे पास है । समय समय पर अधिकारियों को उक्त स्थल पर भेज कर जानकारी ली जा रही है। जिस के बाद जिला आयुक्त रियासी को भी जानकारी दी गई है। जैसे ही कोई राहत सामग्री पीड़ितों के लिए सरकार से मिलती है तो तुरंत लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed