फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   polythene campaign

अब सेल्यूलोज स्टार्च बैग का प्रयोग अन्य नगर निगम भी करेंगे : मेयर

विज्ञापन
polythene campaign
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
देशभर में जम्मू नगर निगम पहली ऐसी है, जिसमें सेल्यूलोज स्टार्च बैग को शुरू करवाया है। अब जम्मू से सीख लेते हुए सभी नगर निगम इसे शुरू करेंगे। यह अपने आप में बड़ी बात है। जम्मू में बैग का शुभारंभ केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया है। यह बात मेयर राजेंद्र शर्मा ने टाउन हाल में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शहर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, इसके लिए व्यवस्थाएं बनाने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री के समक्ष दो मांगों को रखा गया है। इसमें पहली मांग बजालता के पास न्यू टाउनशिप स्थापित करना है। इससे नए जम्मू का सपना सच होगा। यह शहर व्यवस्थित तरीके से बसाया जाएगा। इस मांग को केंद्रीय मंत्री ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दूसरी मांग शहर में खाली जगहों में पार्किंग निर्माण करने की रखी गई। शहर में श्मशानघाट मैदानों में जगह खाली पड़ी है। यहां पर तीन से चार हजार क्षमता की पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है। इससे शहर में सड़कों के किनारे पार्क वाहनों को यहां पर पार्क किया जा सकेगा। इसके लिए अब एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे। मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री के पास भेजा जाएगा। इसी तरह आने वाले समय में इलेक्टि्रक श्मशानघाटों का निर्माण होगा। क्योंकि आने वाले समय में न तो लकड़ी आसानी से मिलेगी। ऐसी स्थिति में इलेक्टि्रक श्मशानघाट सहायक सिद्ध होंगे। इस पर अब आगे काम किया जाएगा। एस्टीमेट तैयार होने के बाद मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्री से मिला जाएगा और काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed