फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   polythene banned

शहर में बंद होगा पाॅलिथीन का प्रयोग : मेयर

विज्ञापन
polythene banned
जम्मू।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पर्यावरण दिवस के मौके पर मेयर राजिंदर ने भाग लिया। इसमें 131 मेयर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम से काफी कुछ नए अनुभव मिले हैं।
जम्मू में इन पर काम होगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक समस्या विकराल रूप धारण कर गई है। पूरा देश इसका सामना कर रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर निगम जम्मू ने पहल कर रैली से संदेश दिया है। अब बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसके साथ कार्यक्रम में प्राचीन जलस्रोतों का सरंक्षण करने को कहा गया है। इस पर नगर निगम काम कर रहा है। पहले चरण में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसके बाद संरक्षण पर काम होगा। उन्होंने कहा कि जो बातें कार्यक्रम में कहीं गई हैं। जम्मू शहर में लागू की जाएंगी। पाॅलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दुनिया अब करने जा रही है। भारत उसे पहले से ही कर रहा है यानी पौधे लगाना। नगर निगम की ओर से अभी तक दो लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए हैं। बरसात में इस बार लक्ष्य को डबल किया जाएगा। शहर को हराभरा बनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण पर काम होगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed