फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poltical news, 108 shayak doot ap start

कोविड वारियर्स को सम्मान, 108 सहायक दूत एप शुरू

विज्ञापन
poltical news, 108 shayak doot ap start
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आपात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में जल्द ही 18 वर्ष से अधिक आबादी में पहली खुराक के लिए 100 फीसदी कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन उत्पादन क्षमता को 14 हजार से बढ़ाकर एक लाख एलपीएम कर दिया गया है। उपराज्यपाल ने वीरवार को श्रीनगर में हुए एक कार्यक्रम में 108 एंबुलेस सेवा में 68 क्रिटिकल केयर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शामिल किया। इस दौरान डाक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल और एंबुलेंस चालकों सहित 50 कोविड वारियर्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ 108 सहायक दूत ऐप भी शुरू किया गया जो लाइव एंबुलेंस ट्रैकिंग टूल है, जो मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि 108 एंबुलेंस के बेड़े को एक केंद्रीकृत काल सेंटर के माध्यम से उक्त एंबुलेंस की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। इस बीच उपराज्यपाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, जिन्होंने उत्तराखंड से राज्यों औ्र केंद्र शासित प्रदेशों में प्रेशर स्विंग एब्जार्प्शन (पीएसए) आक्सीजन उत्पादन संयंत्र समर्पित किए। कोविड महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कोविड वारियर्स का जम्मू कश्मीर ऋणी रहेगा। पिछले 18 महीने में जम्मू कश्मीर के लोगों ने पीपीई किट और मास्क के पीछे वास्तविक जीवन के नायकों को देखा है, जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम मेंडाल दी। उपराज्यपाल ने कोविड महामारी में प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सा स्टाफ को श्रदांजलि दी। पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ कोविड प्रबंधन के लिए जम्मू कश्मीर के माडल पर चर्चा की गई। उपराज्यपाल के सलाहकार आरआ्र भटनागर ने कोविड वारियर्स को बधाई दी। मिशन निदेशक एनएचएम चौधरी मोहम्मद यासीन ने बताया कि 33 नए आक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed