{"_id":"661f1cb458355b3a7d021f2a","slug":"polling-awareness-news-reasi-news-c-202-1-sjam1001-109573-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वीप के तहत रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वीप के तहत रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली में छात्र व छात्राओं के साथ ही विभागों के कर्मचारी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों की तरफ से मंगलवार को स्वीप के तहत रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
मिनी सचिवालय से शुरू हुई रैली में स्कूलों के छात्र व छात्राओं के साथ ही विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। रैली में सभी ने अलग-अलग बैनर व झंडे पकड़े थे। इसके अलावा छाते भी लिए थे, जिन पर मतदान के प्रति जागरूकता संदेश लिखे गए थे। रैली सचिवालय से बस स्टैंड, कोर्ट रोड, नई बस्ती से होते हुए माड़ी में स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पहुंची। जहां पर रैली के समापन के साथ ही सभी को कहा गया कि वह लोगों को चुनाव के पर्व बारे बताते हुए उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही युवाओं को कहा गया कि लोकतंत्र में उनकी अहम भागेदारी है। सभी लोग पर्व में मतदान के रूप में वोट की आहुति जरूर दें ताकि देश के लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।