फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Politics heats up on 370: Mehbooba Mufti targets BJP, says thank to God that Ambedkar is not alive today

370 पर गरमाई राजनीति: महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा भला हो भगवान का जो आज अंबेडकर जिंदा नहीं

Sun, 13 Jun 2021 06:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 13 Jun 2021 06:19 PM IST
सार

मुफ्ती का बयान सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चैट पर सिंह द्वारा कथित रूप से दिए गए बयान पर उनकी और कांग्रेस की हो रही आलोचना के बीच आया है।

विज्ञापन
Politics heats up on 370: Mehbooba Mufti targets BJP, says thank to God that Ambedkar is not alive today
Mehbooba Mufti

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि आज अगर भारतीय संविधान के निर्माता बी आर अंबेडकर जीवित होते तो भाजपा ने उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार कर दिया होता। ऐसा महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आलोचना के चलते कही। यह बयान महबूबा मुफ्ती द्वारा ट्वीट के माध्यम से सभी के साथ साझा किया गया।

विज्ञापन


महबूबा का कहना था कि अनुच्छेद 370 को अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान से मान्यता मिली थी लेकिन केंद्र ने उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।
विज्ञापन

मुफ्ती का बयान सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चैट पर सिंह द्वारा कथित रूप से दिए गए बयान पर उनकी और कांग्रेस की हो रही आलोचना के बीच आया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इन आतंकियों ने किया था सोपोर में हमला, मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समेत पढ़ें पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कथित रूप से कहा था कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने और जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर “पुनर्विचार” करेगी। इस बयान पर भाजपा ने कहा कि सिंह की टिप्पणी पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की “मिलीभगत” के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है।

जम्मू कश्मीर में कुछ समय तक सत्ता में भाजपा की साझेदार रही पीडीपी की मुखिया ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भला हो भगवान का कि आज अंबेडकर जिंदा नहीं हैं, अन्यथा भाजपा द्वारा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार देकर बदनाम किया जाता। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले इस अनुच्छेद को अगस्त 2019 में केंद्र ने निष्प्रभावी बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed