{"_id":"e9f7bb1a58720028c9128014ae79583e","slug":"politicians-are-ready-for-organizational-election-of-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संगठनात्मक चुनाव से गर्माने लगा माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा संगठनात्मक चुनाव से गर्माने लगा माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव का माहौल अब धीरे-धीरे गर्माने लगा है। बूथ और मंडल स्तर के बाद जिला स्तर के चुनाव की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
हालांकि रियासत में अभी तीन जिलों से ही जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। अन्य जिलों में भी इस प्रक्रिया को अब शुरू कर दिया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव का शेड्यूल बीस नवंबर तक है। बहरहाल जिस रफ्तार से चुनाव प्रक्रिया चल रही है, शेड्यूल से कुछ दिन ज्यादा भी लग सकते हैं।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में पार्टी ने रियासत में तीन लोकसभा की सीटों के अलावा विधानसभा चुनाव में 25 सीटें जीत इतिहास रचा।
लेह चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। इस वजह से वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष को जारी रखा जाए या फिर दावेदारों में से किसी को मौका दिया जाए, इस पर फैसला आने वाले दिनों में होगा।
विज्ञापन
वर्तमान जिला अध्यक्षों के मामले में कई बदल सकते हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिला अध्यक्षों का चुनाव अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। बीस से पच्चीस नवंबर के बीच तक यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन