{"_id":"62798187cbbad875cf5ce0b3","slug":"political-samba-news-rspura-news-jmu2594761139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से जनप्रतिनिधि नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से जनप्रतिनिधि नाराज
Tue, 10 May 2022 05:36 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 05:36 PM IST
सार
माकपा नेता किशोर कुमार ने बताया कि आरएस पुरा के प्रवेश द्वार की पंचायत खारिया व मरालिया को बिश्नाह के साथ जोड़ दिया गया है। दोनों पंचायतों को बिश्नाह की आरक्षित सीट में रखना इलाके के लोगों की अनदेखी करना है।
विज्ञापन
Delimitation Commission meeting (FILE)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा सीटों के पुनर्निर्धारण के लिए घोषित परिसीमन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद कई जनप्रतिनिधि नाराज हैं। नेशनल कांफ्रेंस व आरएस पुरा के पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत ने इसे भाजपा की रिपोर्ट बताया। कहा कि नई विधानसभा का गठन करने के लिए भौगोलिक स्थिति की अनदेखी करने के साथ लोगों से भी राय नहीं ली गई। बंद कमरे में बैठ कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए इसे तैयार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरएस पुरा विधानसभा को तीन हिस्सों में बांट दिया गया। जम्मू जिले की पहले की तरह 11 सीटें ही रखी गई। सिर्फ नाम बदला गया है। इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला। माकपा नेता किशोर कुमार ने बताया कि आरएस पुरा के प्रवेश द्वार की पंचायत खारिया व मरालिया को बिश्नाह के साथ जोड़ दिया गया है। दोनों पंचायतों को बिश्नाह की आरक्षित सीट में रखना इलाके के लोगों की अनदेखी करना है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जम्मू संभाग के संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया ने बताया कि जम्मू दक्षिण सीट लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में होने पर आरएस पुरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का अधिकार छिना गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण लोगों की अलग-अलग परेशानियों का समाधान नहीं हो पाएगा। नए परिसीमन के बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है।
विज्ञापन