फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

सांबा हमारी जन्म और कर्म भूमि : विनोद मिश्रा

विज्ञापन
political
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के गांव समोठा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा ने की। बैठक में लोगों ने कहा कि गांव समोठा पिछड़ा गांव है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव में सबसे ज्यादा दिक्कत मार्ग की है। अगर मार्ग बने तो यहां हर सुविधा मुमकिन है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कहीं बारिश हो जाए तो मार्ग की समस्या से बच्चे स्कूल तक नहीं जा सकते हैं। कई बार तो बच्चों की परीक्षाएं तक नहीं हो पाती हैं। इसको लेकर लोगों में सरकार के प्रति रोष है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो लोगों के हक की आवाज बुलंद करती है। आज गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के समय जो गैस सिलिंडर 400 से 450 में मिलता था अब वह 850 रुपये में मिल रहा है। वही पेट्रोल डीजल के दाम भी आग उगल रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को शीघ्र ही डीसी सांबा तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सरपंच सरदार सिंह, परस राम, पूर्व सरपंच नीटू, बीडीसी उपाध्यक्ष, सुरिंदर अत्रि एससी राज्य समन्वयक आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed