फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

भाजपा ने डीडीसी चेयरमैन व उप चेयरमैन नामित किए

विज्ञापन
political
सांबा। डीडीसी चेयरमैन के लिए पांच जनवरी को जिले की नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। उसी दिन उम्मीदवार अपने-अपने फार्म भरेंगे। सांबा जिले में भाजपा ने अपने चेयरमैन व उप चेयरमैन उमीदवार सर्वसम्मति से चुन लिए हैं। अब मात्र औपचारिकता ही निभाई जानी बाकी है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मुख्यालय सुपवाल में मंगलवार को जिले के 13 डीडीसी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, भाजपा महासचिव डॉ. दवेंद्र मन्याल, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जिला प्रधान अमर सिंह की मौजूदगी में रामगढ़-ए से डीडीसी सदस्य केशव दत्त शर्मा पर पार्टी ने विश्वास कर उन्हें चेयरमैन के लिए नामित किया। वहीं सुंब से डीडीसी सदस्य बलवान सिंह को उप चेयरमैन के लिए चुना गया।
विज्ञापन

चेयरमैन उम्मीदबार केशव दत्त भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पहले वह अपनी पंचायत के सरपंच रहे। बाद में उन्हें भाजपा का जिला प्रधान बनाया गया। अब पार्टी ने उन्हें डीडीसी चेयरमैन मनोनीत किया है। सुंव ब्लॉक के डीडीसी सदस्य बलवान सिंह सरकारी विभाग में अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्र के साथ पढे़ लिखे होने का भी पार्टी ने उन पर भरोसा किया है। अब डीडीसी चेयरमैन का चुनाव मात्र औपचारिकता निभाना ही बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed