फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

घगवाल में 71 प्रतिशत मतदान हुआ

विज्ञापन
political
सांबा। घगवाल ब्लॉक में सोमवार को डीडीसी चुनाव का चौथा चरण शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सुबह से ही लोग मताधिकार के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। ब्लॉक में 71.22 प्रतिशत मतदान हुआ। नोनाथ पंचायत में धीमी गति से मतदान होने पर लोगों ने रोष जताया। रेई में मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दो घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

नोनाथ पंचायत में बने मतदान केंद्र पर सुबह ही लंबी कतारें लगी रहीं। बताया गया कि उक्त मतदान केंद्र में 749 मतदाता हैं, जबकि एक ही केंद्र बनाया गया था। वहीं सरपंच व डीडीसी के लिए मतदान हो रहा था। ऐसे में वोट करने में अधिक देरी होने पर लोगों ने रोष जताया। क ई लोग कतार में खडे़ होकर वापस चले गए, जिससे लोगों की शिकायत पर डीएसपी तिलक राज भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर कर्मचारियों को कहा कि वह कुछ तेजी से काम करें। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कुमार ने बताया कि नोनाथ मतदान केंद्र में 749 मतदाता हैं, जबकि 531 मतदाताओं ने ही वोट डाला। ऐसे में दो मतदान केंद्र होने चाहिए थे। प्रशासन की गलती से कुछ लोग मतदान करने मे वंचित रह गए थे। पहाड़ी गांव रेई में अधिकतर लोगों के नाम ही मतदाता सूचियों से गायब पाए गए। लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बाद में निर्वाचन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को मतदान करने को कहा। दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। कुछ केंद्रों पर न तो सैनिटाइजर का प्रबंध था न सामाजिक दूरी का ही ख्याल रखा जा रहा था। संगवाली के प्राइमरी स्कूल में बने मतदान केंद्र में सबसे अधिक 88.56 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर घगवाल ब्लॉक में मतदाताओं में काफी जोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed