फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

प्रथम चरण के मतदान की चुनावी सामग्री केंद्रों को रवाना

विज्ञापन
political
सांबा/ बाड़ी ब्राह्मणा। जिले के पुरमंडल ब्लॉक के डीडीसी चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान केंद्रों के लिए चुनाव सामग्री व कर्मचारियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। जिले के पुरमंडल ब्लॉक के लिए पोलिंग पार्टियों को 27 बसों, मिनी बसों और अन्य वाहनों के काफिले के साथ विमल मुनि कॉलेज से रवाना किया गया। डीडीसी के पहले चरण के चुनाव के दौरान 12584 कुल मतदाता वोट डालेंगे जो विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के 10 चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक में 35 मतदान केंद्र है, जिनमें 08 संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। रवाना किए गए कर्मचारियों को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने आगमन की सूचना देने को कहा गया। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला सांबा में चुनाव के समग्र प्रभारी अतिरिक्त उपायुक्त सूरम चंद शर्मा ने बताया कि कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी डीडीसी चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसके अलावा कोविड-19 के एसओपी का पालन करने के भी निर्देश दिए गए। जिला सांबा में डीडीसी चुनाव 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक आठ चरणों में होंगे। मतदान बैलेट के माध्यम से होगा, जबकि कोविड-19 मरीजों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था होगी या जो अलगाव में हैं, वरिष्ठ नागरिक और जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ है भी अपना वोट दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि मतदान दलों की सुरक्षा के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है और संवेदनशील और गैर संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान भी पहले से अच्छी तरह से की गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से कल अपना बहुमूल्य वोट डालने और जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है।
प्रेषण प्रक्रिया के दौरान जनरल ऑब्जर्वर पंकज मगोत्रा, सहायक आयुक्त राजस्व जितेंद्र मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव मगोत्रा, जिला सूचना अधिकारी संजीव कप्पोर के अलावा अन्य नोडल और जिला अधिकारी के साथ फील्ड स्टाफ और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
-------
अखनूर और मैरा मेंदरिया के लिए 79-79 मतदान केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसीे
अखनूर। डीडीसी चुनाव के लिए विभिन्न पोलिंग बूथ पर मतदान कराने वाली पार्टियां शुक्रवार को रवाना हो गई। इसमें बूथों की सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए सुरक्षा बल भी शामिल है। क्षेत्र में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं।
अखनूर और मेंदरिया ब्लॉक की दो सीटों पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए अखनूर ब्लॉक के 79 मतदान केंद्र और मैरा मेंदरिया सीट के लिए 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में अखनूर सीट के लिए बनाए गए केंद्रों के लिए एसडीएम गोपाल सिंह और एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख मे पार्टियां और सुरक्षा कर्मियों को रवाना किया गया। वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसमें मोबाइल टीमें भी शामिल हैं। इस दौरान दोनों सीट पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए बाहरी क्षेत्रों के संदिग्ध लोगों की आवाजाही की रोकथाम के लिए मार्गों पर जगह-जगह नाके लगा करके वाहनों की जांच की जा रही है। सीमा पर भी सेना और सुरक्षा बल के जवान चौकसी बरत रहे हैं।

एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां को रवाना किया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed